बरेली: किसान सम्मान सम्मेलन के लिए दिल्ली रवाना हुए 100 किसान

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

बरेली, अमृत विचार। कृषि विज्ञान केंद्र बरेली की ओर से सभी विकास खंडों के 100 चयनित प्रगतिशील कृषकों को आईएआरआई, पूसा नई दिल्ली में 17 अक्टूबर को होने वाले एग्री स्टार्टअप कांक्लेव व पीएम किसान सम्मान समारोह में भाग लेने के लिए रविवार को रवाना किया गया। इस भ्रमण कार्यक्रम के नोडल अधिकारी व विषय …

बरेली, अमृत विचार। कृषि विज्ञान केंद्र बरेली की ओर से सभी विकास खंडों के 100 चयनित प्रगतिशील कृषकों को आईएआरआई, पूसा नई दिल्ली में 17 अक्टूबर को होने वाले एग्री स्टार्टअप कांक्लेव व पीएम किसान सम्मान समारोह में भाग लेने के लिए रविवार को रवाना किया गया। इस भ्रमण कार्यक्रम के नोडल अधिकारी व विषय विशेषज्ञ रंजीत सिंह कृषकों को कार्यक्रम में भ्रमण करवाएंगे। कृषि विज्ञान केंद्र के अध्यक्ष डा. बीपी सिंह ने बताया कि इस कार्यक्रम की शुरूआत प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी करेंगे। वहीं, कृषकों को कृषि पशुपालन आदि व्यवसाय से जुड़े विषयों में आने वाली चुनौतियों के बारे में संबोधित करेंगे।

ये भी पढ़ें- बरेली: केवीके की ओर से विश्व खाद्य दिवस का हुआ आयोजन

 

 

संबंधित समाचार