Video: 2744 किलो की दुनिया की सबसे बौनी मछली, दिखती है पत्थर की तरह, वैज्ञानिक भी हैरान

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

Holy Mola Fish: आज तक हम सबने बहुत सारी मछलियों के बारे में पढ़ा और सुना होगा। अगर बात करें भारी मछली की तो दिमाग में व्हेल शार्क मछली आती है। लेकिन इस बीच हम बात करने वाले हैं हड्डियों वाली, दुनिया की सबसे भारी मछली की। ये है विशालकाय होली मोला। ये मछलियां समुद्री …

Holy Mola Fish: आज तक हम सबने बहुत सारी मछलियों के बारे में पढ़ा और सुना होगा। अगर बात करें भारी मछली की तो दिमाग में व्हेल शार्क मछली आती है। लेकिन इस बीच हम बात करने वाले हैं हड्डियों वाली, दुनिया की सबसे भारी मछली की। ये है विशालकाय होली मोला। ये मछलियां समुद्री पॉपकॉर्न की तरह अपना जीवन शुरू करती हैं और बढ़ते-बढ़ते विशालकाय आकार की हो जाती हैं। इस प्रजाति की मछली दुनिया की सबसे भारी और बोनी मछली कही जाती हैं।

ये भी पढ़ें- Viral Video: सुंदर से पक्षी ने की ‘स्मोकिंग’, वीडियो देखकर आप भी रह जाएंगे दंग

मछली का वजन 2,744 किलो
सबसे भारी मछली का वजन 2,744 किलो है। ये मछली पत्थर की तरह दिखाई देती है। लेकिन इसके लार्वा को देखकर आपको आश्चर्य होगा। ये मछली जितनी अजीब दिखती है, उसका लार्वा उतना ही क्यूट नज़र आता है। महासागर में रहने वाली सनफिश जिसे मोला भी कहते हैं, सबसे भारी बोनी मछलियों के रूप में जाना जाता हैं। ये लंबाई में 3 मीटर से ज्यादा तक फैल सकती हैं। इस मछली की तीन प्रजातियां होती हैं- ओशिन सनफिश (मोला मोला), जायंट सनफिश (मोला अलेक्जेंड्रिनी) और हुडविंकर सनफिश (मोला टेक्टा)। ये मछलियां गहरे समुद्र और समुद्र की सतह के बीच रहती हैं।

2021 में मृत मिली थी सबसे वजनी मोला
दिसंबर 2021 में, पुर्तगाल के अज़ोरेस द्वीपसमूह में हॉर्टा हार्बर से दूर फैयाल आईलैंड  के पास, एक मृत विशाल सनफ़िश तैरती हुई पाई गई थी। एक फोर्कलिफ्ट ट्रक की मदद से इस मछली का वजन किया गया था। वजन से पता चला कि इस मछली की लंबाई 3.59 मीटर थी और इसका वजन 2,744 किलो था और इसलिए यह दुनिया की सबसे भारी बोनी मछली बन गई।

मोला अलेक्जेंड्रिनी अब तक रिपोर्ट की गई दुनिया की सबसे भारी मछली है। इसकी खोज से जुड़े वैज्ञानिकों का कहना है कि यह मछली पिछली सबसे भारी मछली से करीब आधा टन (444 किग्रा) ज्यादा है। पिछली सबसे भारी मछली का वजन 2300 किलो था, जो 1996 में कामोगावा, जापान में पाई गई थी। इसका वजन पिछली सबसे भारी मोला अलेक्जेंड्रिनी के वजन के दुगने से भी ज्यादा था। इससे पहले सबसे भारी मोला अलेक्जेंड्रिनी का वजन 1320 किलो दर्ज था।

इस विशालकाय मछली पर अब भी शोध जारी है। हालांकि अभी साफ तौर पर यह पता नहीं चला है कि इस मछली की मौत कैसे हुई होगी। लेकिन शोधकर्ताओं का मानना है कि इसके सिर पर चोट का निशान था जिसपर पेंट लगा हुआ था। इससे लगता है कि यह मछली किसी नाव से टकराई होगी, जिससे इसकी मौत हई होगी। अभी इसकी वजह की पुष्टि नहीं हुई है।

फिलहाल टीम इस मृत मछली के स्पेसिमेन पर काम कर रही है और उन्हें उम्मीद है कि इस दुर्लभ और विश्व रिकॉर्ड बनाने वाली मछली से विशाल प्रजातियों के बारे में कोई नई इनसाइट मिल सकती है।

ये भी पढ़ें- घर के सामान में बार-बार लग रही आग, भूत-प्रेत का साया या दैवीय शक्ति …!