अमरोहा : अंतिम संस्कार में आया युवक गंगा में डूबा, तलाश जारी

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

अमरोहा/गजरौला, अमृत विचार। अंतिम संस्कार में शामिल होने आया युवक गंगा में नहाने के दौरान गहरे पानी में डूब गया। उसे डूबता देखकर आसपास के लोगों ने शोर मचाया तो स्थानीय गोताखोरों ने उसकी तलाश की। हालांकि अभी तक उसका पता नहीं लग सका था। वहीं चार दिन पूर्व गंगा में डूबा अधेड़ भी बरामद …

अमरोहा/गजरौला, अमृत विचार। अंतिम संस्कार में शामिल होने आया युवक गंगा में नहाने के दौरान गहरे पानी में डूब गया। उसे डूबता देखकर आसपास के लोगों ने शोर मचाया तो स्थानीय गोताखोरों ने उसकी तलाश की। हालांकि अभी तक उसका पता नहीं लग सका था। वहीं चार दिन पूर्व गंगा में डूबा अधेड़ भी बरामद नहीं हो सका है।

धनौरा रोड पर स्थित गांव फत्तेपुर निवासी सुंदर सिंह एडवोकेट के पिता चरण सिंह की रविवार को मृत्यु हो गई थी।उनके अंतिम संस्कार के लिए परिजन तिगरी गए थे। जिनमें उनके रिश्तेदार अजीत पुत्र विजयपाल निवासी नगला जट्ट थाना रजबपुर भी शामिल था। मुखाग्नि के बाद अजीत कुछ लोगों के साथ गंगा नहाने चला गया। अचानक अजीत का पैर गहरे पानी में चले जाने से अजीत डूबने लगा।

यह देखकर आसपास के लोगों ने शोर मचा दिया। शोर सुनकर घाट पर बैठे स्थानीय गोतोखार अजीत को बचाने के लिए कूद गए। लेकिन कई घंटे की तलाश के बाद भी ग्रामीण का कुछ पता नहीं लग सका। सूचना मिलने पर परिजन भी मौके पर आ गए थे और पुलिस भी पहुंच गई थी। वहीं चार दिन पूर्व गंगा में डूबे ग्रामीण होराम का शव भी बरामद नहीं हो सका है। दो दिन तक गोतोखोरों ने उसकी काफी तलाश की थी, लेकिन प्रयास सफल नहीं हो सका।

ये भी पढ़ें:- संभल: मोबाइल में गाना बजाने पर चले लाठी-डंडे, सात घायल

संबंधित समाचार

टॉप न्यूज

सीतापुर में 7 शिक्षकों की सेवाएं समाप्त, फर्जी मार्कशीट के आधार पर पाई थी नौकरी
गंगाराम की मौत पर रोया पूरा गाँव, नहीं जला घर का चूल्हा, 130 सालों तक तालाब में रहने की क्या है कहानी; NCERT के पाठ्यक्रम में शामिल
NEET विवाद पर छात्रों के समर्थन में आए वरुण धवन और नोरा फतेही, बोले- हर छात्र निष्पक्ष और भरोसेमंद व्यवस्था का हकदार
Parliament Monsoon Session Day 5: लोकसभा की कार्यवाही 27 जुलाई तक स्थगित, किरण रिजिजू बोले- NEET पर चर्चा जरूरी, देश को सही संदेश जाना चाहिए
''छात्रों को धमकाने की हिम्मत कैसे हुई?'' , राहुल गांधी का सरकार पर हमला, कहा- छात्रों को लोकतांत्रिक अधिकारों से नहीं डराया जा सकता