हरदोई: खुद को भाजपा नेता बताने वाले ने अस्पताल कर्मी को ओपीडी में घुस कर पीटा

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

हरदोई, अमृत विचार। खुद को भाजपा का मंडल अध्यक्ष बताने वाले ने अपने कुछ साथियों के साथ सीएचसी में तैनात स्वीपर को ओपीडी में घुस कर लात-घू़सों और चप्पलों से बुरी तरह पीट दिया। अपने को भाजपा नेता बताने वाले ने शराब पी रखी थी और गाली-गलौज करते हुए अस्पताल कर्मी को देख लेने की …

हरदोई, अमृत विचार। खुद को भाजपा का मंडल अध्यक्ष बताने वाले ने अपने कुछ साथियों के साथ सीएचसी में तैनात स्वीपर को ओपीडी में घुस कर लात-घू़सों और चप्पलों से बुरी तरह पीट दिया। अपने को भाजपा नेता बताने वाले ने शराब पी रखी थी और गाली-गलौज करते हुए अस्पताल कर्मी को देख लेने की धमकी भी दी। जिसका वीडियो बड़ी तेज़ी से सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। हालांकि अमृत विचार इस वायरल वीडियो की पुष्टि नहीं करता है।

बताया गया है कि गुलाब पुरवा मजरा काकूमऊ निवासी धर्मेन्द्र ने पुलिस को दी तहरीर में कहा है कि वह सीएचसी टड़ियावां में बतौर स्वीपर तैनात हैं। वह इमरजेंसी कक्ष में ड्यूटी कर रहा था। इसी बीच पनिहैया मजरा महमदापुर का रहने वाला पुनीत कुमार शर्मा पुत्र देवी गुलाम शर्मा जो कि अपने को भाजपा का मंडल अध्यक्ष बताता है,नशे की हालत में उसके पास पहुंचा और गाली-गलौज करने लगा।

जब स्वीपर ने उसके इस रवैए पर नाराज़गी ज़ाहिर की,लो वह मारपीट पर आमादा हो गया और हाथापाई करने लगा। कुछ लोगों के बीच-बचाव करने पर पुनीत वहां से चला गया, उसके बाद कुछ साथियों के साथ दोबारा अस्पताल पहुंचा। स्वीपर धर्मेन्द्र ओपीडी में था, पुनीत और उसके साथी वहीं घुस गए। जहां सभी लोगों ने स्वीपर धर्मेन्द्र को लात-घूंसों और चप्पलों से बुरी तरह लात-घूंसों से बुरी तरह पीट दिया। इसके बाद देख लेने की धमकी देते हुए वहां से चले गए। स्वीपर धर्मेन्द्र का कहना है कि हमलावरों ने उसे जातिसूचक गाली-गलौज भी की ‌पुलिस सारे मामले की गहराई से छानबीन कर रही है।

ये भी पढ़ें-लखनऊ विश्वविद्यालय में स्थापित ‘‘उपक्रम‘‘ केन्द्र का राज्यपाल ने किया उद्घाटन, जानिए कैसे मिलेगी ग्रेडिंग को मजबूती

संबंधित समाचार