बरेली: श्रीमद् भागवत कथा के सातवें दिन रासलीला प्रसंग का संगीतमय वर्णन, रुक्मिणी विवाह प्रसंग पर भजनों की धुन पर थिरके श्रद्धालु
बरेली, अमृत विचार। श्री बांके बिहारी मंदिर में चल रही श्रीमद् भागवत कथा के सातवें दिन रासलीला प्रसंग का संगीतमय वर्णन किया गया। कथाव्यास स्वामी रजनीश आनंद ने श्रीकृष्ण का वृंदावन से मथुरा प्रस्थान व रुक्मिणी विवाह के प्रसंग का विस्तार से वर्णन किया। ये भी पढ़ें- बरेली: जिला अस्पताल में फैक्टर-8 का टोटा, भटक रहे मरीज कथा …
बरेली, अमृत विचार। श्री बांके बिहारी मंदिर में चल रही श्रीमद् भागवत कथा के सातवें दिन रासलीला प्रसंग का संगीतमय वर्णन किया गया। कथाव्यास स्वामी रजनीश आनंद ने श्रीकृष्ण का वृंदावन से मथुरा प्रस्थान व रुक्मिणी विवाह के प्रसंग का विस्तार से वर्णन किया।
ये भी पढ़ें- बरेली: जिला अस्पताल में फैक्टर-8 का टोटा, भटक रहे मरीज
कथा व्यास ने बताया कि रुक्मिणी और श्रीकृष्ण का अर्थ जीव और ब्रह्मा का मिलन है। उन्होंने आओ मेरी सखियों, मुझे मेहंदी लगा दो आदि भजनों की मनमोहक प्रस्तुति दी। भजनों की धुन पर लोग तालियां बजा कर थिरकते रहे। भजन गायक जगदीश भाटिया, अश्वनी अरोड़ा, गीतू चुग, रोहित चुग, अजीत पांडेय, स्वाति , रवि अरोड़ा, सुमन, विपिन सेठी आदि उपस्थित रहे।
ये भी पढ़ें- बरेली: किसान सम्मान सम्मेलन के लिए दिल्ली रवाना हुए 100 किसान
