बहराइच: एसटीएफ को पीएफआई जिलाध्यक्ष कमरूद्दीन के घर से मिले महत्वपूर्ण दस्तावेज
बहराइच, अमृत विचार। जरवल में रविवार दोपहर एसटीएफ की टीम दो वाहनों से पीएफआई के जिलाध्यक्ष कमरूद्दीन को साथ लेकर घर पहुंची। महज दस मिनट के भीतर ही छिपाकर रखे गए कुछ महत्वपूर्ण दस्तावेज को कब्जे में लेकर कमरूद्दीन को साथ लेकर अज्ञात स्थान पर रवाना हो गई है। एनआईए व ईडी के नेतृत्व में …
बहराइच, अमृत विचार। जरवल में रविवार दोपहर एसटीएफ की टीम दो वाहनों से पीएफआई के जिलाध्यक्ष कमरूद्दीन को साथ लेकर घर पहुंची। महज दस मिनट के भीतर ही छिपाकर रखे गए कुछ महत्वपूर्ण दस्तावेज को कब्जे में लेकर कमरूद्दीन को साथ लेकर अज्ञात स्थान पर रवाना हो गई है।
एनआईए व ईडी के नेतृत्व में चलाए गए देशव्यापी अभियान में अक्तूबर की शुरुआत में एसटीएफ ने जरवलरोड थाने के जरवल नगर पंचायत के मोहल्ला कटरा दक्षिणी निवासी कमरुद्दीन उर्फ बब्बू के घर दबिश दी थी। टीम ने छापा मारकर कमरूद्दीन को पकडकर अपने साथ ले गयी थी। उसके बाद लखनऊ के मदेय इलाके से श्रावस्ती जिले के मल्हीपुर थाने के हरवंश पुर निवासी अब्दुल अहमद बेग को गिरफ्तार किया गया था।
इसके कुछ दिनों बाद ही एटीएस ने रूपईडीहा के चकिया रोड से रिसिया थाने के सैदा बभनी निवासी दो सगे भाईयो सहित तीन लोगों की गिरफ्तारी की थी। रविवार को कमरूद्दीन को लेकर आई एसटीएफ की टीम के बारे में पुलिस पुष्टि नही कर रही है।
ये भी पढ़ें-बरेली: मेयर ने समस्याओं से निजात दिलाने का दिया आश्वासन
