IND vs AUS T20 WC : मिचेल स्टार्क के बाउंसर से ‘घायल’ हुए सूर्यकुमार यादव, टूट गया हेल्मेट…देखें VIDEO

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

नई दिल्ली। टी-20 वर्ल्ड की शुरुआत हो चुकी है। टीम इंडिया सुपर-12 में 23 अक्टूबर को पाकिस्तान के खिलाफ अपने अभियान की शुरुआत करेगी। सोमवार को भारतीय टीम मुश्किलों में घिरने से बाल-बाल बच गई। क्योंकि ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ वॉर्मअप मैच में मिचेल स्टार्क की गेंद सूर्यकुमार के सिर पर लग गई। गनीमत यह रही …

नई दिल्ली। टी-20 वर्ल्ड की शुरुआत हो चुकी है। टीम इंडिया सुपर-12 में 23 अक्टूबर को पाकिस्तान के खिलाफ अपने अभियान की शुरुआत करेगी। सोमवार को भारतीय टीम मुश्किलों में घिरने से बाल-बाल बच गई। क्योंकि ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ वॉर्मअप मैच में मिचेल स्टार्क की गेंद सूर्यकुमार के सिर पर लग गई। गनीमत यह रही की यह चोट ज्यादा गंभीर नहीं थी। बाद में वह बल्लेबाजी करते हुए भी नजर आए। आपको बता दें कि सूर्या इन दिनों जबरदस्त फॉर्म में हैं, यदि उन्हें चोट लगती है या वो किसी कारण से टीम से बाहर होते हैं, तो यह भारत के लिए बड़ा झटका रहेगा।

https://twitter.com/vinay6840/status/1581881012937576448?s=20&t=Oph5tuovo-NmHaCUp2QQDw

दरअसल, भारतीय पारी की 19 वें ओवर की आखिरी गेंद मिचेल स्टार्क ने बाउंसर फेंकी। बल्लेबाजी कर रहे सूर्या को यह गेंद सिर पर लग गई। गेंद से उनके हेलमेट का किनारा भी टूट गया। वह तुरंत क्रीज छोड़कर हट गए और मैदान पर बैठ गए। यह देखकर स्टार्क घबरा गए। वह दौड़े और सूर्या के पास पहुंचे। उन्होंने सूर्या का हाल-चाल जाना और तुरंत डॉक्टर को बुलाया। मेडिकल टीम ने उनकी जांच की और 10 मिनट तक खेल रुका रहा। हालांकि, सूर्या ठीक हो गए और उन्होंने एक कमाल की पारी खेली। सूर्यकुमार ने 33 बॉल पर ताबड़तोड़ 50 रनों की पारी खेली। सूर्या ने मैच में एक छक्का और 6 चौके जमाए। इस दौरान उनका स्ट्राइक रेट 151.52 का रहा।

सिर पर चोट लगने से बल्लेबाज की हो चुकी है मौत
हेलमेट के बावजूद सिर पर चोट लगने से ऑस्ट्रेलियाई बल्लेबाज जो फिलिप की मौत हो चुकी है। उसके बाद कुछ गाइडलाइन भी जारी की गईं। दरअसल 2014 में 25 नवंबर को सिडनी में साउथ ऑस्ट्रेलिया और न्यू साउथ वेल्स के बीच खेले गए मैच के दौरान जो फिलिप को हेलमेट के पीछे सिर पर गेंद लग गई थी। वह वहीं पर गिर पड़े थे। दो दिन कोमा में रहने के बाद उनकी मौत हो गई थी। इसके बाद ऑस्ट्रेलियाई क्रिकेटरों के व्यवहार में भी बदलाव आया। अब ऑस्ट्रेलियाई खिलाड़ी चोट लगने के बाद तुरंत जाकर बल्लेबाजों का हालचाल पूछते हैं।

ये भी पढ़ें : Video : ‘नमस्ते सुअर जी नहीं, ससुर जी…’, कगिसो रबाडा की हिंदी सुन हंसी नहीं रोक पाएंगे आप

संबंधित समाचार