पंजाब में 3 दिन में दूसरी बार मार गिराया पाकिस्तानी ड्रोन, 2 किलो हेरोइन बरामद

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

(चंडीगढ़) पंजाब। Border Security Force (BSF) ने अमृतसर में पाकिस्तान से आ रहे ड्रोन को नीचे गिराया। BSF कमांडेंट घनश्याम दास ने बताया कि ड्रोन की गतिविधि काफी बढ़ गई है और जवानों के लिए यह नई चुनौती है। हमारे जवानों ने रात में इस ड्रोन की आवाज़ सुनी और 7 राउंड फायर किए। इससे …

(चंडीगढ़) पंजाब। Border Security Force (BSF) ने अमृतसर में पाकिस्तान से आ रहे ड्रोन को नीचे गिराया। BSF कमांडेंट घनश्याम दास ने बताया कि ड्रोन की गतिविधि काफी बढ़ गई है और जवानों के लिए यह नई चुनौती है। हमारे जवानों ने रात में इस ड्रोन की आवाज़ सुनी और 7 राउंड फायर किए। इससे 2 किलो हेरोइन मिला है। बीएसएफ ने यह ड्रोन ऑक्टा-कॉप्टर रानिया सीमा निगरानी चौकी क्षेत्र में मार गिराया है।

हाल के समय में ड्रोन हमलों की संख्या काफी बढ़ गई है। लेकिन चौकस भारतीय सुरक्षा बल पाकिस्तान की हर नापाक हरकत और मंसूबे को नाकाम कर देते हैं। इस सीमा पर पिछले तीन दिनों में इस तरह ड्रोन घुसने की यह दूसरी घटना है। 12 किलो वजनी पाकिस्तानी ड्रोन से हेरोइन के दो पैकेट भी बरामद हुए हैं। देर रात तक बीएसएफ व पुलिस का आसपास के क्षेत्रों में सर्च अभियान जारी था। अधिकारियों को संदेह है कि पाकिस्तानी तस्करों ने शायद इसके जरिए हथियार भेजने का भी प्रयास किया हो।

ये भी पढ़ें :  महेंद्र सिंह धोनी ने लॉन्च किया Made In India ड्रोन कैमरा, नाम दिया गया Droni, इन जगहों पर आएगा काम

बीएसएफ प्रवक्ता के मुताबिक बीएसएफ की 22 बटालियन के जवान रविवार रात सवा नौ बजे अमृतसर सेक्टर में भारत-पाक सीमा स्थित बीओपी रानियां इलाका में गश्त कर रहे थे। इसी दौरान उन्होंने पाकिस्तान की ओर से एक ड्रोन को भारतीय क्षेत्र में घुसने की आवाज सुनी तो उस दिशा में फायरिंग कर उसे मार गिराया। ड्रोन के नीचे एक हरे रंग का एनके स्पोर्ट्स कंपनी का पैकेट था। इसके अंदर से हेरोइन के दो पैकेट बरामद किए गए।

इससे पहले पंजाब के गुरदासपुर इंडो-पाकिस्तान इंटरनेशनल बॉर्डर पर बीएसएफ ने पाकिस्तानी ड्रोन को मार गिराया था। ड्रोन पाकिस्तान से भारत की खेप ले जा रहा था। डीआईजी बीएसएफ मौके पर पहुंच गए। क्षेत्र में बड़े पैमाने पर तलाशी शुरू हो गई।

इससे पहले भी गुरदासुपर जिले के डेरा बाबा नानक सेक्टर में 5 बार पाकिस्तान की तरफ से ड्रोन ने भारतीय सीमा में घुसपैठ की थी। रात 10.22 बजे से 2.52 बजे के बीच ड्रोन पांच बार भारतीय एरिया में आया। ड्रोन की आवाज सुनकर बॉर्डर सिक्योरिटी फोर्स (BSF) के जवानों ने इलू बम का इस्तेमाल किया और 33 राउंड फायरिंग की जिसके बाद ड्रोन लौट गया। एक ही रात में 5 बार हुई घुसपैठ के दौरान BSF जवानों ने ड्रोन की आवाज की तरफ 33 राउंड फायर किए गए और रोशनी के लिए 11 इलू बम इस्तेमाल किए। इसके बाद पूरे इलाके में सर्च शुरू कर दी गई।

ये भी पढ़ें : पंजाब बॉर्डर पर दिखा पाकिस्तानी ड्रोन, BSF ने फायरिंग कर मार गिराया

संबंधित समाचार