CBI की पूछताछ के बीच बोले केजरीवाल- जेल के ताले टूटेंगे, मनीष सिसोदिया छूटेंगे

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

नई दिल्ली। आबकारी नीति मामले में दिल्ली के उपमुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया से सीबीआई (CBI) की पूछताछ चल रही है। इस कड़ी में दिल्ली मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने सोमवार को कहा कि, ‘जेल के ताले टूटेंगे मनीष सिसोदिया छूटेंगे।’ बता दें उन्होंने यह बात गुजरात के मेहसाना जिले में जनसभा को संबोधित करते हुए कहा। ये …

नई दिल्ली। आबकारी नीति मामले में दिल्ली के उपमुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया से सीबीआई (CBI) की पूछताछ चल रही है। इस कड़ी में दिल्ली मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने सोमवार को कहा कि, ‘जेल के ताले टूटेंगे मनीष सिसोदिया छूटेंगे।’ बता दें उन्होंने यह बात गुजरात के मेहसाना जिले में जनसभा को संबोधित करते हुए कहा।

ये भी पढ़ें- Live Congress President Election: कांग्रेस अध्यक्ष पद के लिए मतदान जारी, थरूर और खड़गे के बीच सीधा मुकाबला, सोनिया-प्रियंका-राहुल ने डाला वोट

दरअसल, सुबह 11 बजे सिसोदिया के सीबीआई दफ्तर पहुंचने के बाद पार्टी सांसदों और विधायकों ने इस पूछताछ के खिलाफ अपना विरोध प्रदर्शन शुरू किया। सभी कार्यकर्ता, सांसद सीबीआई दफ्तर के पास विरोध प्रदर्शन करते दिखे। इस दौरान उन्होंने मोदी-शाह होश में आओ, गद्दी अपनी छोड़ कर जाओ के नारे लगाए। पार्टी के इस विरोध प्रदर्शन में आप सांसद संजय सिंह भी शामिल थे। सांसदों और कार्यकर्ताओं के बढ़ते प्रदर्शन को देखते हुए दिल्ली पुलिस ने कई को हिरासत में ले लिया है। इनमें संजय सिंह समेत आप विधायक दुर्गेश पाठक भी शामिल हैं।

गुजरात चुनाव में हार का डर है – अरविंद केजरीवाल
अरविंद केजरीवाल ने मनीष सिसोदिया को एक वीर अवतार में बताते हुए तस्वीर शेयर की। इस तस्वीर में मनीष सिसोदिया को दिल्ली एजुकेशन मॉडल का एख ढाल पकड़ा दिखाई दिया जो लड़की की पढ़ाई में मदद करते दिखा। वहीं, ढाल पर तीर दिखाई दिए जिन्हें ईडी और सीबीआई के तौर पर दिखाया। इससे पहले सीएम ने एक ट्वीट कर कहा, मनीष के घर रेड में कुछ नहीं मिला, बैंक लॉकर में कुछ नहीं मिला। उन पर केस बिलकुल फ़र्ज़ी है। उन्हें चुनाव प्रचार के लिए गुजरात जाना था। उसे रोकने के लिए उन्हें गिरफ़्तार कर रहे हैं। पर चुनाव प्रचार रुकेगा नहीं। गुजरात का हर व्यक्ति आज ‘आप’ का प्रचार कर रहा है।

आजादी से पहले जैसा दिखा माहौल- सौरभ भारद्वाज
आम आदमी पार्टी के वरिष्ठ नेता सौरभ भारद्वाज ने मनीष सिसोदिया से सीबीआई पूछताछ को लेकर अपना गुस्सा जाहिर किया। उन्होंने कहा कि आज मनीष सिसोदिया को सीबीआई गिरफ्तार कर रही है। दिल्ली में आज जो नजारा देखने को मिला ऐसा आजादी से पहले देखा जाता था जब आजादी के मतवाले देश के लिए जेल जाया करते थे और यातना सहते थे। उन्हें झूठे मामलों में फंसाया जाता था। वहीं, आज आजादी की दूसरी लड़ाई लड़ी जा रही है।

ये भी पढ़ें- 8 करोड़ किसानों को PM मोदी का दिवाली गिफ्ट, खाते में आए 16000 करोड़ रुपए

संबंधित समाचार