डॉ. सोनेलाल पटेल की मौत के 13 साल बाद पत्नी कृष्णा पटेल ने उठाई सीबीआई जांच की मांग
लखनऊ। उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ में हजरतगंज स्थित अंबेडकर प्रतिमा पर अपना दल कमेरावादी की राष्ट्रीय अध्यक्ष कृष्णा पटेल के नेतृत्व में धरना प्रदर्शन किया गया। पार्टी के संस्थापक डॉ सोनेलाल पटेल की पुण्यतिथि पर प्रदेश भर से आए कार्यकर्ताओं ने नारेबाजी करते हुए उनकी हत्या की सीबीआई जांच की मांग की और पार्टी …
लखनऊ। उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ में हजरतगंज स्थित अंबेडकर प्रतिमा पर अपना दल कमेरावादी की राष्ट्रीय अध्यक्ष कृष्णा पटेल के नेतृत्व में धरना प्रदर्शन किया गया। पार्टी के संस्थापक डॉ सोनेलाल पटेल की पुण्यतिथि पर प्रदेश भर से आए कार्यकर्ताओं ने नारेबाजी करते हुए उनकी हत्या की सीबीआई जांच की मांग की और पार्टी की राष्ट्रीय अध्यक्ष कृष्णा पटेल को उच्च स्तरीय सुरक्षा दिए जाने की मांग को लेकर प्रदर्शन किया।
इस दौरान राष्ट्रीय अध्यक्ष कृष्णा पटेल के अलावा उनकी बेटी और विधायक पल्लवी पटेल, गंगा राम यादव, राधेश्याम पटेल, राजेश पटेल,दिलीप पटेल सहित राष्ट्रीय,प्रदेश और जिला अध्यक्षों समेत भारी संख्या में कार्यकर्ता मौजूद रहे। बता दें कि 17 अक्टूबर 2009 में डॉ सोनेलाल पटेल की संदिग्ध परिस्थितियों में हत्या हुई थी। जिसकी सीबीआई जांच की मांग को लेकर अपना दल लगातार मांग उठा रहा है।

वहीं अमृत विचार से बात करते हुए पार्टी की राष्ट्रीय अध्यक्ष कृष्णा पटेल ने कहा कि 2014 में भाजपा से हमारा गठबंधन हुआ था तब हमारी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और अमित शाह से चर्चा हुई थी कि डॉ साहब के हत्या की सीबीआई जांच होनी चाहिए। उन्होंने आगे कहा दल बढ़ा, पार्टी बढ़ी, प्रदेश से लेकर देश तक भाजपा बढ़ी लेकिन हमारे परिवार को तोड़ने का काम किया गया हमारे एक घर के दो टुकड़े कर दिए गए और डॉ साहब के सीबीआई की जांच आज भी नही की गई जिसे लेकर धरना प्रदर्शन किया जा रहा है।
कृष्णा पटेल राष्ट्रीय अध्यक्ष अपना दल कमेरावादी
वहीं कार्यकर्ताओं ने नारेबाजी करते हुए कहा कि डॉ पटेल जी हम शर्मिंदा है आपके हत्यारे अभी जिंदा है। इसके अलावा उन्होंने पार्टी के अध्यक्ष कृष्णा पटेल को उच्च स्तरीय सुरक्षा देने की भी मांग उठाई है।
यह भी पढ़ें:-हादसा : केजीएमयू के गांधी वार्ड में बेड पर लगे मॉनिटर में लगी आग
