केसीसी रिनिवल के लिये फील्ड ऑफिसर ने मांगा कमीशन, जांच के लिए पहुंचे जोनल मैनेजर

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

अमृत विचार, बहराइच। जिले के जरवल नगर निवासी एक किसान ने केसीसी रिनिवल के लिए पत्र दिया था। लेकिन फील्ड ऑफिसर ने रिनिवल के नाम पर 10 प्रतिशत कमीशन की मांग की। साथ ही बिना केसीसी बनवाए ही किसान के माता के नाम कार्ड शो कर रहा है। जिसका विरोध करने पर मारपीट की गई। …

अमृत विचार, बहराइच। जिले के जरवल नगर निवासी एक किसान ने केसीसी रिनिवल के लिए पत्र दिया था। लेकिन फील्ड ऑफिसर ने रिनिवल के नाम पर 10 प्रतिशत कमीशन की मांग की। साथ ही बिना केसीसी बनवाए ही किसान के माता के नाम कार्ड शो कर रहा है। जिसका विरोध करने पर मारपीट की गई। जिस पर किसान ने शिकायत मुख्य प्रबंधक कार्यालय चेन्नई समेत अन्य अधिकारियों को पत्र भेजा। सोमवार को मामले की जांच करने जोनल मैनेजर शाखा पहुंचे। उन्होंने जांच करते हुए किसान का बयान दर्ज किया। इससे बैंक कर्मियों में हड़कंप मच गया है।

जरवल नगर पंचायत के मोहल्ला लालन टोला निवासी एसके श्रीवास्तव पुत्र जगदीश प्रसाद श्रीवास्तव किसान हैं। किसान का किसान क्रेडिट कार्ड संचालित है। इस वर्ष केसीसी कार्ड रिनिवल के लिए किसान ने इलाहाबाद इंडियन बैंक के फील्ड ऑफिसर ओम धवन को दिया। लेकिन कई दिनों तक फील्ड ऑफिसर द्वारा मामले में टाल मटोल किया गया। इसके बाद 14 अक्टूबर को पुनः किसान फील्ड ऑफिसर से मिला। जिस पर अधिकारी ने कहा कि केसीसी रिनिवल के लिए 10 प्रतिशत घूस लगेगा।

घूस देने से मना करते हुए किसान ने वरिष्ठ प्रबंधक से शिकायत की। इसके अलावा किसान अमन कुमार ने केसीसी बनवाया भी नहीं। इसके बाद भी उसके माता के नाम केसीसी शो कर रहा है। इसका विरोध करने पर फील्ड ऑफिसर द्वारा मारपीट की गई। दोनो किसानों ने महाप्रबंधक चेन्नई,मंडल प्रबंधक सीतापुर को शिकायती पत्र भेजा। शिकायत का संज्ञान लेते हुए सोमवार को जोनल मैनेजर पहुंचे। उन्होंने किसान का बयान दर्ज किया। साथ ही बैंक कर्मियों के बयान दर्ज किए। इसको लेकर बैंक कर्मियों में हड़कंप की स्थिति रही।

यह भी पढ़ें:-लखनऊ: डॉ. सोनेलाल पटेल हत्या की CBI जांच के मांग को लेकर सड़क पर उतरा अपना दल

संबंधित समाचार