Hetero: तेलंगाना में johnson and johnson का खरीदा विनिर्माण संयंत्र 

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

नई दिल्ली। दवा कंपनी हेटेरो ने तेलंगाना के पेनजेरला में जॉनसन एंड जॉनसन के विनिर्माण संयंत्र का अधिग्रहण किया है। कंपनी संयंत्र के विकास पर अतिरिक्त 600 करोड़ रुपये का निवेश भी करेगी। सूत्रों के अनुसार, हेटेरो ने 130 करोड़ रुपये में अमेरिकी कंपनी के संयंत्र का अधिग्रहण किया है। हेटेरो ने बयान में कहा …

नई दिल्ली। दवा कंपनी हेटेरो ने तेलंगाना के पेनजेरला में जॉनसन एंड जॉनसन के विनिर्माण संयंत्र का अधिग्रहण किया है। कंपनी संयंत्र के विकास पर अतिरिक्त 600 करोड़ रुपये का निवेश भी करेगी। सूत्रों के अनुसार, हेटेरो ने 130 करोड़ रुपये में अमेरिकी कंपनी के संयंत्र का अधिग्रहण किया है।

हेटेरो ने बयान में कहा कि यह संयंत्र 55.27 एकड़ में फैला हुआ है। यह कंपनी की प्रमुख दवा और ‘बायोलॉजिक्स’ विनिर्माण इकाई होगी। इससे रोजगार के 2,000 अवसर सृजित होंगे।

ये भी पढ़ें – गैर-जीवाश्म ईंधन से होगी 2030 तक 65 प्रतिशत से अधिक बिजली उत्पादन: आरके सिंह

संबंधित समाचार