अयोध्या : दर्ज करें खरीददार का नामिनी, शोरूम पर हो अग्नि सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

अमृत विचार अयोध्या। संभागीय परिवहन कार्यालय ने जिले के सभी वाहन डीलर को त्योहारी सीजन के चलते अपने अपने प्रतिष्ठान पर अग्नि सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम की हिदायत दी है। साथ ही नए शासनादेश के मुताबिक वाहन स्वामियों के नॉमिनी का नाम भी अनिवार्य रूप से दर्ज करने का निर्देश दिया है। यह निर्देश सोमवार …

अमृत विचार अयोध्या। संभागीय परिवहन कार्यालय ने जिले के सभी वाहन डीलर को त्योहारी सीजन के चलते अपने अपने प्रतिष्ठान पर अग्नि सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम की हिदायत दी है। साथ ही नए शासनादेश के मुताबिक वाहन स्वामियों के नॉमिनी का नाम भी अनिवार्य रूप से दर्ज करने का निर्देश दिया है। यह निर्देश सोमवार को संभागीय परिवहन कार्यालय में आयोजित डीलरों की बैठक में दिया गया।

सहायक संभागीय परिवहन अधिकारी प्रशासन आरपी सिंह ने बताया कि शासन की ओर से वाहनों के पंजीयन पुस्तिका में वाहन स्वामी के नामिनी का नाम दर्ज कराए जाने की व्यवस्था शुरू की गई है। इस बाबत परिवहन आयुक्त कार्यालय की ओर से पत्र जारी किया गया है।

डीलरों की बैठक कर सभी को इसका अनुपालन कराने की हिदायत दी गई है। वही त्योहारी सीजन के चलते डीलरों को वाहन विक्रय के दौरान भीड़ को लेकर आगजनी की घटनाओं से बचाव के लिए अग्नि सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम करने तथा उपायों का अग्निशमन विभाग से परीक्षण कराने का भी निर्देश दिया गया है। बैठक में जिले के 22 डीलरों के प्रतिनिधि उपस्थित रहे।

यह भी पढ़ें:- आजमगढ़: परिवहन विभाग ट्रैक्टर पर सवारी ढोने के खिलाफ हुआ सख्त, चला ये अभियान

संबंधित समाचार