काजीरंगा नेशनल पार्क का 95 फीसदी हिस्सा जलमग्न

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

गुवाहाटी। असम में बाढ़ के कारण काजीरंगा नेशनल पार्क का 95 फीसदी क्षेत्र जलमग्न हो गया है जिसकी वजह से इसमें रहने वाले जानवरों को ऊंचाई पर स्थित मैदान में जाने के लिए मजबूर होना पड़ा है। आधिकारिक सूत्रों के अनुसार बाढ़ से 166 वन शिविर प्रभावित हुये हैं और इनमें से सात को कल …

गुवाहाटी। असम में बाढ़ के कारण काजीरंगा नेशनल पार्क का 95 फीसदी क्षेत्र जलमग्न हो गया है जिसकी वजह से इसमें रहने वाले जानवरों को ऊंचाई पर स्थित मैदान में जाने के लिए मजबूर होना पड़ा है। आधिकारिक सूत्रों के अनुसार बाढ़ से 166 वन शिविर प्रभावित हुये हैं और इनमें से सात को कल शाम तक खाली करा दिये गये हैं।

पार्क में कुल 233 वन शिविर हैं। बाढ़ और काजीरंगा नेशनल पार्क से गुजरने वाले वाले राष्ट्रीय राजमार्ग 37 को पार करने के दौरान वाहनों की टक्कर से करीब 47 जानवरों की मौत हो गई है। जानवर ऊंचे मैदान में जाने के लिए राजमार्ग को पार करते हैं। इस वजह से स्थानीय प्रशासन ने राष्ट्रीय राजमार्ग पर वाहनों की आवाजाही सीमित कर दी है।

राज्य में काजीरंगा नेशनल पार्क के अलावा राजीव गांधी ओरंग नेशनल पार्क, पोबितोरा वन्यजीव अभयारण्य भी बाढ़ से प्रभावित हुये हैं। राज्य में बाढ़ के कारण 50 से अधिक लोगों की मौत हुई है और 21 लाख से अधिक आबादी प्रभावित हुई है।

संबंधित समाचार