रणनीति : पद का दुरूपयोग करने पर पदाधिकारी होंगे बाहर

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

अमृत विचार, जयसिंहपुर/ सुल्तानपुर। सोमवार को भारतीय उद्योग व्यापार मंडल की एक बैठक बगिया चौराहे पर विनोद मोदनवाल के कैंप कार्यालय पर संपन्न हुई। मुख्य अतिथि व्यापार मंडल के प्रदेश महामंत्री रविन्द त्रिपाठी ने जनपद के साथ-साथ तहसील के पदाधिकारियों की कार्यशैली पर नाराजगी जाहिर करते हुए स्पष्ट किया कि संगठन के पदाधिकारी सिर्फ व्यापारियों …

अमृत विचार, जयसिंहपुर/ सुल्तानपुर। सोमवार को भारतीय उद्योग व्यापार मंडल की एक बैठक बगिया चौराहे पर विनोद मोदनवाल के कैंप कार्यालय पर संपन्न हुई। मुख्य अतिथि व्यापार मंडल के प्रदेश महामंत्री रविन्द त्रिपाठी ने जनपद के साथ-साथ तहसील के पदाधिकारियों की कार्यशैली पर नाराजगी जाहिर करते हुए स्पष्ट किया कि संगठन के पदाधिकारी सिर्फ व्यापारियों के हित में संघर्ष करें।

व्यापारियों की समस्याओं के निदान के लिए सदैव तत्पर रहें। जिला प्रभारी रमेश अग्रहरी को निर्देशित करते हुए कहा कि बाजारों का भ्रमण करते हुए व्यापारियों की समस्याओं का निदान करना सुनिश्चित करें। प्रदेश महामंत्री रविंद्र त्रिपाठी ने स्पष्ट किया कि जो पदाधिकारी काम करेंगे वही पद पर रहेंगे।

बैठक में जिला प्रभारी रमेश अग्रहरि, तहसील प्रभारी केदार नाथ मिश्रा, तहसील अध्यक्ष अरविंद गुप्ता, युवा तहसील अध्यक्ष विनोद मोदनवाल,युवा महामंत्री ठाकुर प्रसाद, बिरसिंहपुर बाजार अध्यक्ष रविंद्र मोदनवाल, जगन्नाथ कनौजिया, पंचबहादुर मोदनवाल आदि रहे।

यह भी पढ़ें:- लखनऊ: व्यापार मंडल के अध्यक्ष बनवारी लाल कंछल को कोर्ट ने आपराधिक मुकदमे से किया बरी

संबंधित समाचार