बरेली: खुलेआम घूम रहे अपहरण के आरोपी, दी धमकी, पीड़ित महिला ने एसएसपी से की शिकायत

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

बरेली, अमृत विचार। अपहरण करने के आरोपी मुकदमा दर्ज होने के बाद भी खुलेआम घूम रहे हैं। पुलिस ने अब तक एक भी आरोपी की गिरफ्तारी नहीं की है। इसके चलते वह पीड़ित परिवार को धमका रहे हैं। इज्जतनगर के बन्नूवाल नगर निवासी सुनीता ने बताया कि उनके पति नीरज कुमार का कार सवार युवकों ने होटल …

बरेली, अमृत विचार। अपहरण करने के आरोपी मुकदमा दर्ज होने के बाद भी खुलेआम घूम रहे हैं। पुलिस ने अब तक एक भी आरोपी की गिरफ्तारी नहीं की है। इसके चलते वह पीड़ित परिवार को धमका रहे हैं। इज्जतनगर के बन्नूवाल नगर निवासी सुनीता ने बताया कि उनके पति नीरज कुमार का कार सवार युवकों ने होटल के बाहर से अपहरण का प्रयास किया था। 

ये भी पढ़ें- बरेली: जिला अस्पताल में ओपीडी में उमड़ी मरीजों की भीड़, पर्चा काउंटर खाली होने पर मरीजों ने किया हंगामा

पुलिस ने इस मामले में रिपोर्ट दर्ज कर अपहरण की धारा बढ़ाई थी। चार माह बाद भी किसी की गिरफ्तारी नहीं हुई है। महिला को डर है कि गिरफ्तारी न होने पर आरोपी विमल महाजन और उसके साथी उन्हें नुकसान पहुंचा सकते हैं। परिवार को आरोपियों ने झूठे मुकदमे में फंसाने की धमकी दे रहे हैं। इस बात से परेशान महिला ने सोमवार को एसएसपी से मिलकर मामले की शिकायत कर आरोपियों की गिरफ्तारी की मांग की है।

ये भी पढ़ें- कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष के चुनाव में बरेली से 22 पीसीसी सदस्यों ने डाला वोट

 

संबंधित समाचार