जनपद भ्रमण पर आया आठ देशों के राजदूतों का शिष्ट मण्डल, अस्पताल, विद्यालय, आंगनबाड़ी केंद्र का किया निरीक्षण

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

बहराइच, अमृत विचार। आकांक्षात्मक जनपद में नीति आयोग द्वारा निर्धारित सूचकॉकों स्वास्थ्य एवं पोषण, शिक्षा, कृषि एवं जल संसाधन, वित्तीय समावेश, कौशल विकास और बुनियादी ढॉचा अन्तर्गत संचालित योजनाओं एवं कार्यक्रमों का अध्ययन एवं ज़मीनी हकीकत से रू-ब-रू होने के लिए विश्व के 8 देशों में भारत की ओर से नियुक्त राजदूतों ने जनपद का …

बहराइच, अमृत विचार। आकांक्षात्मक जनपद में नीति आयोग द्वारा निर्धारित सूचकॉकों स्वास्थ्य एवं पोषण, शिक्षा, कृषि एवं जल संसाधन, वित्तीय समावेश, कौशल विकास और बुनियादी ढॉचा अन्तर्गत संचालित योजनाओं एवं कार्यक्रमों का अध्ययन एवं ज़मीनी हकीकत से रू-ब-रू होने के लिए विश्व के 8 देशों में भारत की ओर से नियुक्त राजदूतों ने जनपद का भ्रमण किया। राजदूतों ने प्राथमिक विद्यालय, आंगनबाड़ी केंद्र, अस्पताल के साथ समूह द्वारा संचालित बाजार का जायजा लिया।

जिले में विभिन्न देशों के राजदूत पहुंचे। इनमें आयरलैण्ड के अखिलेश मिश्रा, जेनेवा के इन्द्रमणि पाण्डेय, जार्डन के अनवर हलीम, नेपाल के नवीन श्रीवास्तव, न्यूज़ीलैण्ड की सुश्री नीता भूषण, कज़ाकिस्तान की सुश्री शुभदर्शिनी त्रिपाठी, दक्षिण कोरिया के अमित कुमार व संयुक्त राष्ट्र जेनेवा में नियुक्त राजदूत स्थानीय प्रतिनिधि दिनकर अस्थाना पहुंचे। शिष्ट मण्डल ने सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र कैसरगंज के 50 बेडेड मैटरनिटी विंग, विकास खण्ड कैसरगंज में बाढ़ पीड़ितों के लिए संचालित सामूदायिक रसोई, आंगनबाड़ी केन्द्र व हेल्थ एण्ड वेलनेस सेन्टर भखरौली कनपुरवा, प्राथमिक व पूर्व माध्यमिक विद्यालय कुण्डासर, संविलियन विद्यालय यादवपुर, रिसिया स्थित हाइटेक नर्सरी टिशू कल्चर केला राइजेनियम सेन्टर, कृषि विज्ञान केन्द्र में कोदो, रागी एवं नैपियर घास का निरीक्षण किया।

इसके अलावा बी-2 बाजार का भ्रमण कर महिला स्वयं सहायता समूहों द्वारा उत्पादित उत्पादों तथा ओडीओपी प्रोडक्ट्स का लाइव डेमों देखा। मैटरनिटी विंग के निरीक्षण के दौरान राजदूत के दल ने ब्लड बैंक, प्रसव कक्ष, आक्सीज़न प्लान्ट, आईसीयू, बर्न यूनिट को देखा। इसके पश्चात शिष्ट मण्डल ने ब्लाक मुख्यालय कैसरगंज में बाढ़ प्रभावितों के लिए संचालित सामूदायिक रसोई का निरीक्षण कर बाढ़ प्रभावितों के लिए तैयार किये जा रहे भोजन की गुणवत्ता को देखा। इसके बाद शिष्ट मण्डल ने ऑगनबाड़ी केन्द्र व हेल्थ एण्ड वेलनेस सेन्टर कनपुरवा की जांच की। शिष्ट मण्डल द्वारा 08 गर्भवती महिलाओं की गोद भराई की गई। सीएमओ ने हेल्थ एण्ड वेलनेस सेन्टर के माध्यम से प्रदान की जा रही स्वास्थ्य सेवाओं के बारे में बताया।

प्राथमिक व पूर्व माध्यमिक विद्यालय कुण्डासर तथा संविलियन विद्यालय यादवपुर पहुॅचने शिष्ट मण्डल के समक्ष विद्यालय के छात्र-छात्राओं द्वारा पीटी एवं योगा प्रस्तुत किया गया। शिष्ट मण्डल ने विद्यालय के पुस्तकालय, स्मार्ट क्लास, कक्ष-कक्षों का निरीक्षण कर बच्चों के पठन-पाठन के बारे में जानकारी प्राप्त की गई। संविलियन विद्यालय के निरीक्षण के दौरान शिष्ट मण्डल के सदस्यों ने विद्यालय परिसर में पौध रोपण भी किया।

इस अवसर पर जिलाधिकारी डॉ. दिनेश चन्द, पुलिस अधीक्षक केशव कुमार चौधरी, मुख्य विकास अधिकारी कविता मीना, मुख्य चिकित्साधिकारी डॉ. एसके सिंह, उप जिलाधिकारी कैसरगंज महेश कुमार कैथल, सदर के सुभाष सिंह धामी, पुलिस क्षेत्राधिकारी कैसरगंज कमलेश कुमार सिंह व नगर के डॉ. जंग बहादुर यादव, पीडी डीआरडीए पीएन यादव, उपायुक्त मनरेगा के.डी. गोस्वामी, जिला कार्यक्रम अधिकारी राज कपूर, बीएसए अव्यक्त राम तिवारी, क्षेत्र पंचायत प्रमुख कैसरगंज संदीप कुमार सिंह विसेन व बीडीओ अजीत प्रताप सिंह व डॉ. पीयूष नायक सहित अन्य सम्बन्धित अधिकारी मौजूद रहे।

ये भी पढ़ें-बरेली: 11वें दिन दूर हो ही गई संजय नगर की जलभराव समस्या, लोगों ने ली राहत की सांस

संबंधित समाचार