बाराबंकी : सीतापुर को हराकर गाजियाबाद में जीता टेनिस बॉल क्रिकेट टूर्नामेंट
अमृत विचार बाराबंकी। जिले के बाबू केडी सिंह स्टेडियम में ताल्लुकेदार इण्टर कालेज कप टेनिस बाल क्रिकेट टूर्नामेंट 2022 का आयोजन किया गया । सोमवार को क्रिकेट टूर्नामेंट का फाइनल मैच सीतापुर और गाजियाबाद की टीम के बीच खेला गया। इस दौरान सीतापुर की टीम ने पहले बल्लेबाजी करते हुए आठ ओवर में अठठानबे रन …
अमृत विचार बाराबंकी। जिले के बाबू केडी सिंह स्टेडियम में ताल्लुकेदार इण्टर कालेज कप टेनिस बाल क्रिकेट टूर्नामेंट 2022 का आयोजन किया गया । सोमवार को क्रिकेट टूर्नामेंट का फाइनल मैच सीतापुर और गाजियाबाद की टीम के बीच खेला गया।
इस दौरान सीतापुर की टीम ने पहले बल्लेबाजी करते हुए आठ ओवर में अठठानबे रन बनाकर आउट हो गई।अवध क्रिकेट टीम गाजियाबाद ने स्कोर का पीछा करते हुए चार बाल शेष रहते हुए अपना लक्ष्य प्राप्त कर जीत का परचम लहरा दिया।
गाजियाबाद की टीम को विजेता घोषित किया गया।विजेता टीम को टेनिस बाल एसोसिएशन की तरफ से दो लाख एक्क्यावन हजार रुपए का पुरस्कार और ट्राफी मुख्य अतिथि पूर्व कैबिनेट मंत्री अरविंद सिंह गोप के हाथों प्रदान की गई। वहीं उपविजेता सीतापुर की टीम को ट्राफी के साथ एक लाख इक्यावन हजार रुपए चेयरमैन रेहान कामिल के हाथों प्रदान किया गया।
इस मौके पर मौजूद लोगों में पूर्व विधायक राम गोपाल रावत,नसीम कीर्ति,हशमत अली गुड्डू, उसामा कामिल, धनंजय शर्मा डब्बू, अंकुर माथुर, अंकुल सिंह,जावेद अहमद,मनीष सिंह,फराज जुबैरी, काजी फैसल,पुनीत वर्मा,कपिल सिंह,नफीस अली, प्रियांशु,फहीम फरहान अजीज, आकिब सुबूर,असद फरीद आदि तमाम खेल प्रेमी उपस्थित रहे। आयोजक सतरिख चेयरमैन रेहान कामिल, और मनीष सिंह के द्वारा कराया गया।
यह भी पढ़े:- देवा मेला : “सब गोलमाल हैं” से कलाकारों ने छोड़ी छाप
