मुरादाबाद: शहर के कांग्रेसियों ने राष्ट्रीय अध्यक्ष चुनने के लिए डाला वोट
मुरादाबाद, अमृत विचार। सोमवार को लखनऊ में कांग्रेस का राष्ट्रीय अध्यक्ष चुनने के लिए मतदान हुआ। इसमें प्रदेश कार्यसमिति के 13 सदस्यों ने असलम खुर्शीद के नेतृत्व में वोट डाला। जिलाध्यक्ष असलम खुर्शीद ने बताया कि 13 पीसीसी (प्रदेश कांग्रेस कमेटी) सदस्यों ने लखनऊ में अपने मताधिकार का प्रयोग किया। इसमें कांग्रेस अल्पसंख्यक विभाग के …
मुरादाबाद, अमृत विचार। सोमवार को लखनऊ में कांग्रेस का राष्ट्रीय अध्यक्ष चुनने के लिए मतदान हुआ। इसमें प्रदेश कार्यसमिति के 13 सदस्यों ने असलम खुर्शीद के नेतृत्व में वोट डाला।
जिलाध्यक्ष असलम खुर्शीद ने बताया कि 13 पीसीसी (प्रदेश कांग्रेस कमेटी) सदस्यों ने लखनऊ में अपने मताधिकार का प्रयोग किया। इसमें कांग्रेस अल्पसंख्यक विभाग के जिला चेयरमैन अफजल साबरी, हाजी रिजवान कुरैशी, असद मौलाई, विनोद गुंबर, पंडित देशराज शर्मा, अजय सारस्वत सोनी, आनंद मोहन गुप्ता, प्रियंका चौधरी, अनुब दुबे, सैफ उल्ला चौधरी, दरक्शा बेगम, सचिन प्रेमी, महक वारसी आदि शामिल रहे।
ये भी पढ़ें:- संभल: गंधक-पोटाश की पुड़िया में धमाके से झुलसा ग्रामीण
