सिसोदिया से CBI की 9 घंटे तक पूछताछ, बोले- सारे केस फर्जी, मुझ पर AAP छोड़ने का दबाव

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

नई दिल्ली। दिल्ली में शराब नीति को लेकर केजरीवाल सरकार की मुश्किलों थमने का नाम नही ले रही है। सोमवार को सीबीआई ने दिल्ली के डिप्टी सीएम मनीष सिसोदिया पूछताछ के लिए तलब किया। जहां उनसे जांच एजेंसी के दफ्तर में 9 घंटे तक पूछताछ की गई। ये भी पढ़ें- कोरोना की नई लहर! नए …

नई दिल्ली। दिल्ली में शराब नीति को लेकर केजरीवाल सरकार की मुश्किलों थमने का नाम नही ले रही है। सोमवार को सीबीआई ने दिल्ली के डिप्टी सीएम मनीष सिसोदिया पूछताछ के लिए तलब किया। जहां उनसे जांच एजेंसी के दफ्तर में 9 घंटे तक पूछताछ की गई।

ये भी पढ़ें- कोरोना की नई लहर! नए वैरिएंट ने भारत में दी दस्तक, विशेषज्ञों ने दी चेतावनी

इससे पहले सिसोदिया AAP के दफ्तर गए, उसके बाद पार्टी नेताओं के साथ महात्मा गांधी को श्रद्धांजलि देने राजघाट पहुंचे। वहीं, दिल्ली पुलिस ने धारा 144 का उल्लंघन करने पर आम आदमी पार्टी के नेता संजय सिंह और अन्य प्रदर्शनकारियों को हिरासत में ले लिया। ये सभी लोग सीबीआई मुख्यालय के बाहर विरोध प्रदर्शन कर रहे थे। पुलिस का कहना है कि निषेधाज्ञा के कथित उल्लंघन के आरोप में हिरासत में लिया है।

सिसोदिया ने कहा कि मुझ पर AAP छोड़ने का दबाव बनाया गया। मुझसे कहा गया कि AAP छोड़ो, बाकी मामले जारी रहेंगे। आपको सीएम की कुर्सी मिल सकती है. मैंने प्रस्ताव से इनकार कर दिया। मैंने कहा कि जब रिक्शा चलाने वाले बच्चों को अच्छी शिक्षा मिलती है तो मुझे खुशी मिलती है. ये पूरा केस फर्जी है। मैं ‘ऑपरेशन लोटस’ के दवाब में नहीं आऊंगा।

ये भी पढ़ें- जस्टिस डीवाई चंद्रचूड़ बने देश के 50वें CJI, इस दिन लेंगे शपथ

संबंधित समाचार