बरेली: मुठभेड़ के बाद पुलिस ने पकड़े गैर प्रांत के अफीम तस्कर

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

बरेली/आंवला,अमृत विचार। आंवला पुलिस ने मुठभेड़ के बाद चार अफीम तस्करों को गिरफ्तार किया है। पुलिस और तस्करों की बीच हुई फायरिंग में एक सिपाही भी घायल हो गया है। वहीं एक तस्कर को भी गोली लगी है। पुलिस ने आरोपियों के पास डेढ़ किलो अफीम बरामद की है। पकड़े गए आरोपियों में दो तस्कर …

बरेली/आंवला,अमृत विचार। आंवला पुलिस ने मुठभेड़ के बाद चार अफीम तस्करों को गिरफ्तार किया है। पुलिस और तस्करों की बीच हुई फायरिंग में एक सिपाही भी घायल हो गया है। वहीं एक तस्कर को भी गोली लगी है। पुलिस ने आरोपियों के पास डेढ़ किलो अफीम बरामद की है। पकड़े गए आरोपियों में दो तस्कर झारखंड के वहीं दो बरेली जिले के रहने वाले हैं। पुलिस ने चारों को जेल भेज दिया।

आंवला पुलिस को मुखबिर ने सूचना दी कि कुछ लोग आंवला से मनौना की ओर जाने वाले मार्ग पर चार लोग अफीम की डिलीवरी करने वाले हैं। सूचना पर प्रभारी निरीक्षक आंवला पुलिस बल के साथ पहुंचे। मौके पर पुलिस ने देखा कि चार लोग आपस में बात कर रहे हैं। पुलिस ने बल जब उनके पास पहुंचा तब वे लोग भागने लगे।

प्रभारी निरीक्षक ने बताया किया जब उन्होंनें तस्करों से रुकने को कहा तब वे फायरिंग करने लगे। तस्करों द्वारा की चलाई गई गोली से सिपाही घायल होते होते बचा। हालांकि गिरने से उसके हाथ में चोट लग गई है। वहीं पुलिस की गोली एक बदमाश के पैर में लगी। गोली लगने से तस्कर वहीं गिर गया। साथी को घायल देखकर अन्य आरोपियों के हौसले टूट गए और चारों ने खुद को पुलिस को हवाले कर दिया।

पकड़े गए बदमाशों के पास से पुलिस ने बाइक, 315 बोर का तमंचा, आठ कारतूस, चाकू, तीन मोबाइल पैन कार्ड और डेढ़ किलो अफीम बरामद की है। पकड़े गए बदमाशों में झारखंड प्रांत के रामगढ़ थाना क्षेत्र के गांव नबाड़ी निवासी प्रदीप कुमार पुत्र बाबू चंद्र महतो, हजारी बाग जिले के लालकोठी निवासी उदय कुमार पुत्र बाबू चंद्र मंहतो के अलावा बरेली के सिरौली थाना क्षेत्र के गांव कालाभोज हरदासपुर निवासी ओमपाल पुत्र सियाराम और आंवला थाना क्षेत्र के गांव किटोना निवासी रामचंद्र पुत्र शिवलाल उर्फ नन्हें है।

आरोपियों को गिरफ्तार करने वाली पुलिस टीम में प्रभारी निरीक्षक सुनील कुमार सिंह एसआई दिलीप कुमार, सोनू कुमार, मोहम्मद सलीम, मोनू कुमार, मनीश कुमार और किशोर वर्मा और मोनू चौधरी शामिल रहे।

संबंधित समाचार