Video: मां टॉफी चुराती.. मारती.. इसे जेल में डालो, मासूम की शिकायत पर खाकी की ममता का आमना-सामना

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

भोपाल। सोशल मीडिया पर ऐसे तो बहुत सारे वीडियो वायरल होते रहते हैं। लेकिन इस बीच एक ऐसा वीडियो वायरल हो रहा कि जिसे देख आप चौंक जाएंगे। जी हां, मध्य प्रदेश में 3 साल के बच्चे की मासूमियत का एक रोचक मामला सामने आया है। मामला, बुरहानपुर के देड़तलाई गांव का है। जहां एक …

भोपाल। सोशल मीडिया पर ऐसे तो बहुत सारे वीडियो वायरल होते रहते हैं। लेकिन इस बीच एक ऐसा वीडियो वायरल हो रहा कि जिसे देख आप चौंक जाएंगे। जी हां, मध्य प्रदेश में 3 साल के बच्चे की मासूमियत का एक रोचक मामला सामने आया है। मामला, बुरहानपुर के देड़तलाई गांव का है। जहां एक मासूम अपने पिता के साथ पुलिस चौकी पहुंचा और कहा कि अम्मी को जेल में डाल दो। वो मुझे मारती हैं। बच्चे की बात सुन चौकी प्रभारी को हंसी आ गई।

ये भी पढ़ें- Video: पानी में उछल-उछलकर भौकाल दिखा रहा था कोबरा, फिर नेवले ने सिखाया सबक

3 साल का मासूम पहुंचा थाने
3 साल के मासूम के पिता का कहना है कि रविवार दोपहर इसकी अम्मी इसे नहलाने के बाद काजल लगा रही थीं। बेटा ना-नुकर कर रहा था तो अम्मी ने प्यार से एक चांटा मार दिया। इसके बाद उसने रोना शुरू कर दिया। किसी तरह मैंने उसे शांत कराया। उसने हमसे कहा कि पापा पुलिस के पास चलो, अम्मी को जेल में भेजना है। ये सुनते ही हम दोनों की हंसी छूट गई। लेकिन ये नहीं माना तो मैं उसे लेकर चौकी आ गया। बता दें, बच्चे के पिता कियोस्क सेंटर चलाते हैं। उनके 2 बच्चे हैं। बड़े बेटे ने ही अम्मी के खिलाफ शिकायत की है।

चॉकलेट भी चोरी कर लेतीं हैं अम्मी
बच्चे के पिता ने आगे बताया कि चौकी के गेट पर ही चौकी प्रभारी प्रियंका नायक मिल गईं। उन्हें देखते ही बेटे ने तुरंत जाकर उनका हाथ पकड़ लिया और कहने लगा कि अम्मी को जेल में डाल दो, उन्होंने मुझे मारा है। ये सुनते ही चौकी प्रभारी हंसने लगीं। उन्होंने बच्चे से पूछा, क्या हुआ है, बताओ। बच्चे ने कहा कि अम्मी ने मुझे चांटा मारा है, वह मुझे मारती हैं। मेरी सारी टॉफी भी चुरा लेती हैं। चॉकलेट भी चोरी कर लेती हैं। मेरे पैसे भी चोरी कर लेतीं हैं। आप अम्मी को जेल में डाल दो। बच्चे की मासूमियत भरी शिकायत सुन थाने का बाकी स्टॉफ भी हंसने लगा।

काफी मुश्किल से समझाकर घर भेजा
वहीं, SI प्रियंका का कहना है कि मासूम की शिकायत सुनकर मैं और थाने का पूरा स्टाफ हंसने लगा। उसने जो बताया उसके अनुसार उसकी शिकायत लिख ली है। बच्चा काफी शरारती है। मैंने उससे शिकायत पर साइन करने के लिए कहा तो उसने कागज पर आड़ी-तिरछी लाइनें खींच दीं। मैंने उसे घर जाने के लिए कहा, लेकिन वह जाने को तैयार ही नहीं था। काफी मशक्कत से हमने उसे समझा-बुझाकर घर भेजा।

ये भी पढ़ें- सेक्स चेंज सर्जरी: किन्नरों को महिला और पुरुष बनाएगी इस राज्य की सरकार, 2.50 रुपए भी मिलेंगे

संबंधित समाचार