जम्मू कश्मीर के भाजपा प्रमुख रविन्दर रैना कोरोना संक्रमित

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

जम्मू। भारतीय जनता पार्टी(भाजपा) की जम्मू कश्मीर इकाई के अध्यक्ष रविन्दर रैना के कोरोना से संक्रमित होने की पुष्टि हुई है। स्वास्थ्य अधिकारी ने बताया कि सोमवार को श्री रैना के नमूने जांच के लिए एकत्र किये गये थे और उनमें कोरोना संक्रमण की पुष्टि हुई है। इससे पहले रविन्दर रैना भाजपा नेता शेख वजीम …

जम्मू। भारतीय जनता पार्टी(भाजपा) की जम्मू कश्मीर इकाई के अध्यक्ष रविन्दर रैना के कोरोना से संक्रमित होने की पुष्टि हुई है। स्वास्थ्य अधिकारी ने बताया कि सोमवार को श्री रैना के नमूने जांच के लिए एकत्र किये गये थे और उनमें कोरोना संक्रमण की पुष्टि हुई है।

इससे पहले रविन्दर रैना भाजपा नेता शेख वजीम के अंतिम संस्कार में शामिल होने के लिए सोमवार सुबह बांदीपोरा गये थे और वहां से लौटने के बाद कोरोना की चपेट में आ गये।

भाजपा के राष्ट्रीय महासचिव राम माधव, केंद्रीय मंत्री जितेंद्र सिंह और पार्टी के वरिष्ठ नेता अविनाश राय खन्ना भी वहां गये थे। श्री वजीम को पिछले सप्ताह आतंकवादियों ने गोली मार दी थी, जिससे उनकी मौत हो गयी। इस बीच डॉ. सिंह ने ट्वीट कर कहा कि वह तत्काल ही ‘सेल्फ क्वारंटीन’ में चले गये हैं।

संबंधित समाचार