चित्रकूट: अधिवक्ता की बेटी सारिका का जर्मनी में शोध कार्य के लिये हुआ चयन

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

चित्रकूट। जिले के वरिष्ठ अधिवक्ता रुद्र प्रसाद मिश्रा की पुत्री सारिका ने जर्मनी की एक यूनिवर्सिटी में शोध कार्य के लिए चयनित होकर जिले का नाम रोशन किया है। सारिका ने फिजिकल रिसर्च लेबोरेटरी अहमदाबाद से पीएचडी की डिग्री हासिल की है। अधिवक्ता ने बताया कि उनकी बेटी ने मेहनत और लगन से यह मुकाम …

चित्रकूट। जिले के वरिष्ठ अधिवक्ता रुद्र प्रसाद मिश्रा की पुत्री सारिका ने जर्मनी की एक यूनिवर्सिटी में शोध कार्य के लिए चयनित होकर जिले का नाम रोशन किया है। सारिका ने फिजिकल रिसर्च लेबोरेटरी अहमदाबाद से पीएचडी की डिग्री हासिल की है। अधिवक्ता ने बताया कि उनकी बेटी ने मेहनत और लगन से यह मुकाम प्राप्त किया है।

सारिका ने इलाहाबाद विश्वविद्यालय से फिजिक्स में परास्नातक करके इसरो से संबंधित फिजिकल रिसर्च लेबोरेटरी में इसी वर्ष अक्टूबर में डॉक्टरेट की उपाधि प्राप्त की। उसने चित्रकूट में इंटरमीडिएट के बाद इलाहाबाद विश्वविद्यालय से भौतिकी विज्ञान में स्नातक और परास्नातक किया।

उन्होंने बताया कि फिलहाल यह शोधकार्य दो साल का है, जो पांच साल तक बढ़ सकता है। सारिका की छोटी बहन प्रियंका मिश्रा गोरखपुर विश्वविद्यालय से अंग्रेज़ी साहित्य में पीएचडी कर रही है। उसकी इस उपलब्धि से घर और शुभचिंतकों में खुशी है।

यह भी पढ़े:-बरेली: 12 बच्चों का जिला स्तरीय कबड्डी हुआ चयन, स्पोर्ट्स स्टेडियम में हुआ ट्रायल

संबंधित समाचार