सुल्तानपुर: अज्ञात वाहन की टक्कर से बाइक सवार दो की मौत

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

कूरेभार, सुलतानपुर। स्थानीय थाना क्षेत्र के बरोला गांव के पास अज्ञात वाहन ने बाइक सवार को टक्कर मार दी। गंभीर रूप से घायल बाइक सवार दोनों को जिला अस्पताल रेफर किया गया, जहां इलाज के दौरान उनकी मौत हो गई। घटना कूरेभार थाना क्षेत्र के बरोला गांव की है। सोमवार की देर शाम गोसाईगंज थाना …

कूरेभार, सुलतानपुर। स्थानीय थाना क्षेत्र के बरोला गांव के पास अज्ञात वाहन ने बाइक सवार को टक्कर मार दी। गंभीर रूप से घायल बाइक सवार दोनों को जिला अस्पताल रेफर किया गया, जहां इलाज के दौरान उनकी मौत हो गई। घटना कूरेभार थाना क्षेत्र के बरोला गांव की है। सोमवार की देर शाम गोसाईगंज थाना क्षेत्र के बनमई गांव निवासी रोघई (52) व कूरेभार थाना क्षेत्र के हीरालाल (55) बाइक से कूरेभार की तरफ आ रहे थे।

वह बरोला गांव के पास पहुंचे थे तभी तेज रफ्तार अज्ञात वाहन ने उनकी बाइक को टक्कर मार दी। बाइक पर सवार दोनों गम्भीर रूप से घायल हो गए। ग्रामीणों ने घटना की सूचना पुलिस को दी। सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस ने दोनों को कूरेभार अस्पताल ले गए। डॉक्टर ने दोनों को गम्भीर देख जिला अस्पताल रेफर कर दिया। जिला अस्पताल में इलाज के दौरान दोनों ने दम तोड़ दिया।

मौत की जानकारी मिलते ही दोनों परिवारों में कोहराम मच गया है। पीड़ित परिवार ने घटना की लिखित शिकायत कूरेभार पुलिस को दी। कूरेभार थाना प्रभारी निरीक्षक लक्ष्मीकांत मिश्रा ने दोनों शव को पोस्टमार्टम के लिए आरक्षी भेज दिया। बताया कि तहरीर के हिसाब से जांच कर कार्रवाई की जाएगी।

यह भी पढ़ें:-सीतापुर: साड़ी की दुकान में शॉर्ट सर्किट से लगी आग, बुजुर्ग महिला की जलकर मौत

संबंधित समाचार