बहराइच: बारावफात जुलूस के दौरान घायल युवक ने इलाज के दौरान तोड़ा दम, अब तक सात की मौत

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

बहराइच। जिले के कोतवाली नानपारा के मासूपुर गांव निवासी घायल युवक की मंगलवार को लखनऊ में इलाज के दौरान मौत हो गई। शव लेकर परिवार के लोग घर के लिए रवाना हो गए हैं। अब कुल मौतों की संख्या सात पहुंच गई है। जिले के कोतवाली नानपारा क्षेत्र के ग्राम मासूपुर में बारावफात के मौके …

बहराइच। जिले के कोतवाली नानपारा के मासूपुर गांव निवासी घायल युवक की मंगलवार को लखनऊ में इलाज के दौरान मौत हो गई। शव लेकर परिवार के लोग घर के लिए रवाना हो गए हैं। अब कुल मौतों की संख्या सात पहुंच गई है। जिले के कोतवाली नानपारा क्षेत्र के ग्राम मासूपुर में बारावफात के मौके पर लोग जुलूस निकाल रहे थे।

जुलूस के दौरान करंट लगने से छह लोगों की मौके पर ही मौत हो गई थी। जबकि मुराद अली पुत्र झम्मा समेत दो घायलों का इलाज लखनऊ में चल रहा था। मंगलवार सुबह मुराद अली की भी मौत हो गई। इस पर परिवार के लोग शव लेकर घर आ रहे हैं। परिवार के लोग मुराद की मैत पर विलख रहे हैं। मालूम हो कि मुराद की मौत से अब तक कुल सात लोगों की जान हादसे में जा चुकी है।

यह भी पढ़ें:-बहराइच: छह मौतों के बाद भी नहीं जागा बिजली महकमा, प्रदर्शन

संबंधित समाचार