मादक पदार्थ तस्कर गिरफ्तार, एक किग्रा से अधिक ब्राउन शुगर जब्त
भुवनेश्वर। ओडिशा में भुवनेश्वर के विशेष कार्य बल (एसटीएफ) की एक टीम ने बालासोर से दो मादक पदार्थ तस्करों को गिरफ्तार किया है और उनके पास से 1,060 ग्राम प्रतिबंधित ब्राउन शुगर बरामद की गयी है। बरामद ब्राउन शुगर का मूल्य एक करोड़ रुपये से ज्यादा आंका गया है। यह जानकारी एसटीएफ सूत्रों ने मंगलवार …
भुवनेश्वर। ओडिशा में भुवनेश्वर के विशेष कार्य बल (एसटीएफ) की एक टीम ने बालासोर से दो मादक पदार्थ तस्करों को गिरफ्तार किया है और उनके पास से 1,060 ग्राम प्रतिबंधित ब्राउन शुगर बरामद की गयी है। बरामद ब्राउन शुगर का मूल्य एक करोड़ रुपये से ज्यादा आंका गया है। यह जानकारी एसटीएफ सूत्रों ने मंगलवार को दी।
ये भी पढ़ें – कांग्रेस नेता संदीप दीक्षित कहा- सिसोदिया की तुलना भगत सिंह से करना घटिया राजनीतिक हरकत
एसटीएफ के सूत्रों के अनुसार खुफिया जानकारी के आधार पर एसटीएफ ने बालासोर पुलिस की सहायता से सहदेवखुंटा थाना के अंतर्गत आने वाले बालासोर रेलवे स्टेशन के समीप सोमवार को छापा मारा था, जहां से दो मादक पदार्थ तस्कर गिरफ्तार हुए जिनकी पहचान एस के राजू और अमजद खान के रूप में की गई है। तलाशी के दौरान उनके पास से एक किलोग्राम से ज्यादा प्रतिबंधित ब्राउन शुगर, एक मोटरसाइकिल और अन्य आपत्तिजनक सामग्री बरामद और जब्त की गई।
आरोपियों को बालासोर के जिला एवं सत्र सह विशेष न्यायाधीश की अदालत में भेज दिया गया है। इस संबंध में एनडीपीएस अधिनियम 1985 की धारा 21(सी)/29 के अंतर्गत मामला दर्ज किया गया है। एसटीएफ ने 2020 से अब तक 60 किलोग्राम से ज्यादा ब्राउन शुगर, 202 ग्राम कोकीन, 111 क्विंटल गांजा और 750 ग्राम अफीम जब्त किया है जबकि 162 मादक पदार्थ तस्करों को गिरफ्तार किया है।
ये भी पढ़ें – सरकार नए राजमार्गों पर हेलीपैड बनाने पर विचार कर रही है: सिंधिया
