बहराइच: चोरी के माल के साथ पुलिस ने बड़े गिरोह को पकड़ा, एक फरार

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

बहराइच। जिले के खैरीघाट थाना क्षेत्र में दुकानों और मकानों से सामान एवं नगदी चोरी कर रफूचक्कर हो जाने वाले गिरोह में से तीन आरोपियों को थाना खैरीघाट की पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। जबकि एक अंधेरे का फायदा उठाकर भागने में सफल हो गया। पकड़े गए चोरों से पूछताछ करने पर पुलिस ने नगदी …

बहराइच। जिले के खैरीघाट थाना क्षेत्र में दुकानों और मकानों से सामान एवं नगदी चोरी कर रफूचक्कर हो जाने वाले गिरोह में से तीन आरोपियों को थाना खैरीघाट की पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। जबकि एक अंधेरे का फायदा उठाकर भागने में सफल हो गया। पकड़े गए चोरों से पूछताछ करने पर पुलिस ने नगदी सहित चोरी का माल भी बरामद कर लिया हैं। तीनों को पुलिस ने जेल भेज दिया है।

खैरीघाट थाने की पुलिस बारूही पुल के निकट गश्त कर रही थी। प्रभारी निरीक्षक निखिल कुमार श्रीवास्तव ने बताया कि सोमवार रात राजकुमार उर्फ ढोंढे पुत्र खेलावन,बुद्धि लाल पुत्र मोलहे पासी निवासी नकहुआ,नीरज पुत्र सत्रोहन कुमार निवासी बदरका को बरुही टेपरी पुल से गिरफ्तार किया। जबकि अंधेरे का फायदा उठाकर राजू पुत्र रामखेलावन निवासी नकहुआ मौके से फरार हो गया।

गिरफ्तार आरोपित के पास से पुलिस ने छ: जोड़ी बिछुआ चांदी का,एक बंडल लोहे का कटीला तार,दो चांदी का माला,एक साइकिल व आठ हजार नगद बरामद किया। प्रभारी निरीक्षक ने बताया की मुखबिर खास की सूचना पर उपनिरीक्षक भुनेश्वर यादव, उपनिरीक्षक राम गोविंद वर्मा, उपनिरीक्षक रमाशंकर यादव, कांस्टेबल राहुल सिंह, दयानंद सिंह ,भीम चौहान, मनीष यादव को भेजा गया।

घेराबंदी कर तीन आरोपित को गिरफ्तार कर लिया, जबकि एक आरोपित अंधेरे का फायदा उठाकर भाग निकला। गिरफ्तारी के लिए टीम लगाई गई है।अतिशीघ्र पकड़ लिया जाएगा। थाना क्षेत्र के देवदत्तपुर, नरोत्तमपुर,व बेहडा की चोरी में शामिल थे।

यह भी पढ़ें:-बहराइच: एसएसबी और पुलिस की संयुक्त कार्यवाई में लाखों की चरस के साथ तस्कर गिरफ्तार

संबंधित समाचार