हमीरपुर: खाद को लेकर किसानों ने समिति के बाहर की नारेबाजी
हमीरपुर, अमृत विचार। सहकारी समितियों में मांग के अनुरुप डीएपी खाद नहीं पहुंच रही है। इधर किसान दलहन व तिलहन की फसलों की बुआई को लेकर खाद के लिए सहकारी समितियों के चक्कर लगा रहे हैं, लेकिन समितियों में उन्हें निराशा हाथ लगी रही है। गोहांड कस्बा स्थित किसान सहकारी समिति में खाद न मिलने …
हमीरपुर, अमृत विचार। सहकारी समितियों में मांग के अनुरुप डीएपी खाद नहीं पहुंच रही है। इधर किसान दलहन व तिलहन की फसलों की बुआई को लेकर खाद के लिए सहकारी समितियों के चक्कर लगा रहे हैं, लेकिन समितियों में उन्हें निराशा हाथ लगी रही है। गोहांड कस्बा स्थित किसान सहकारी समिति में खाद न मिलने से किसानों ने नाराजगी जता जमकर नारेबाजी की।
वर्तमान में जिले भर में खाद का भारी संकट है। गोहांड कस्बे में किसान सेवा सहकारी समिति ही एकमात्र खाद वितरण केंद्र है। इस समिति में 29 गांव हैं।किसानों दलहन, तिलहन व गेहूं की फसलों की बुवाई एक साथ होने से डीएपी को लेकर भटक रहे हैं। कछवाकला, करौंदी, कैमोखर आदि गांव के किसान रामसनेही, शिवकुमार, सेवालाल ने बताया कि उनके गांव समिति से दूर हैं। कहा सूचना मिलने पर गांव से जब तक समिति आते हैं खाद समाप्त हो जाती है। यही क्रम बार बार होने से उन्हें खाद नहीं मिल पा रही है। इसी नाराज़ किसानों ने समिति के बाहर नारेबाजी कर हंगामा किया। वहीं समिति सचिव राजकुमार ने बताया अभी तक करीब 275 टन डीएपी वितरित की जा चुकी है। 60 टन की चेक पीसीएफ में जमा है। रैक आते ही खाद उपलब्ध हो जाएगी। बताया इस वर्ष बैंक ने उनकी समिति की लिमिट कम कर साढ़े सत्रह लाख कर दी है। जिससे कुछ समस्या आ रही है।
ये भी पढ़ें-हल्द्वानी: त्योहारी सीजन में बस चलाने वाले चालक-परिचालक होंगे प्रोत्साहित
