माधुरी दीक्षित ने शेयर की फोटो, कहा- ‘हमने दूसरों की खुशी को अपना बना लिया’

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

मुंबई। बॉलीवुड अभिनेत्री माधुरी दीक्षित शायर बन गई हैं। माधुरी दीक्षित सोशल मीडिया पर खूब एक्टिव हैं। वह अक्सर अपने फोटो और वीडियो के जरिए फैंस से जुड़ी रहती हैं। माधुरी ने हाल ही में अपने इंस्टाग्राम एकाउंट से एक फोटो शेयर किया है। माधुरी का ये फोटो यूं तो पुराना है, लेकिन इस तस्वीर …

मुंबई। बॉलीवुड अभिनेत्री माधुरी दीक्षित शायर बन गई हैं। माधुरी दीक्षित सोशल मीडिया पर खूब एक्टिव हैं। वह अक्सर अपने फोटो और वीडियो के जरिए फैंस से जुड़ी रहती हैं।

माधुरी ने हाल ही में अपने इंस्टाग्राम एकाउंट से एक फोटो शेयर किया है। माधुरी का ये फोटो यूं तो पुराना है, लेकिन इस तस्वीर को शेयर करते हुए माधुरी शायरी करती नजर आईं। माधुरी ने फोटो के साथ ही कैप्शन में शायरी लिखी है, जो सोशल मीडिया पर खूब सुर्खियां बटोर रही है।

फोटो को शेयर करते हुए माधुरी दीक्षित ने लिखा, “लाकर थोड़ी सी खुशी अपने चेहरे पर, हमने खुद को दूसरों से अलग बना लिया, लोग ढूंढ़ते रहे मुस्कुराने का कारण, हमने दूसरों की खुशी को अपना बना लिया।”

 

 

संबंधित समाचार