फर्रुखाबाद: अंतरराज्यीय टप्पेबाजी गिरोह के पकड़े गए दो सदस्य
फर्रुखाबाद, अमृत विचार। पूर्जा बर्तन साफ करने के बहाने घर में घुसकर टप्पेबाजी करने वाले दो युवकों को पुलिस ने पकड़ लिया है। यह अंतर्राजीय टप्पेबाजी गिरोह के सदस्य बताए जा रहे हैं। पकड़े गए दोनों आरोपियों के पास से तमंचा, कारतूस, जेवर व नगदी बरामद हुई है। मऊदरवाजा थाना क्षेत्र निवासी मनोज गंगवार के …
फर्रुखाबाद, अमृत विचार। पूर्जा बर्तन साफ करने के बहाने घर में घुसकर टप्पेबाजी करने वाले दो युवकों को पुलिस ने पकड़ लिया है। यह अंतर्राजीय टप्पेबाजी गिरोह के सदस्य बताए जा रहे हैं। पकड़े गए दोनों आरोपियों के पास से तमंचा, कारतूस, जेवर व नगदी बरामद हुई है।
मऊदरवाजा थाना क्षेत्र निवासी मनोज गंगवार के घर कुछ दिन पूर्व पूर्जा के बर्तन साफ करने के बहाने दो युवक घर में घुस गए थे। परिजनों को तमंचा दिखाकर जेवर व नगदी लूट गए थे। इसकी रिपोर्ट दर्ज होने के बाद एसपी ने एसओजी व मऊदरवाजा थानाध्यक्ष की टीम घटना का खुलासा करने के लिए लगाई।
सोमवार रात मुखबिर की सूचना पर एसओजी प्रभारी अशोक कुमार व मऊदरवाजा थानाध्यक्ष आमोद कुमार ने बिहार राज्य के जिला कटिहार के थाना बरारी के लक्ष्मीपुर निवासी संजय साह और गौतम साह को पकड़ लिया। इनके पास से लूट का एक कंगन, एक बैग, पूजा के बर्तन साफ करने का पाउडर, सात हजार रुपये, तमंचा व कारतूस बरामद हुआ। मंगलवार को पुलिस लाइन सभागार फतेहगढ़ में एसपी अशोक कुमार मीणा ने पत्रकार वार्ता में बताया कि इन्हीं दोनों युवकों ने मनेाज गंगवार के घर घटना को अंजाम दिया था। यह दोनों अंतरराज्यीय टप्पेबाजी गिरोह के सदस्य है। दोनों लोगों को जेल भेज दिया गया है।
ये भी पढ़ें-शाहजहांपुर: अव्यवस्थाओं को लेकर प्रदर्शन, गर्भवती महिला को अस्पताल से निकालने का लगाया आरोप
