दहशत का माहौल : शौच गई किशोरी पर तेंदुए का हमला, हालत नाजुक

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

अमृत विचार, उर्रा/ बहराइच। ककरहा रेंज के ललतू पुरवा गांव में एक किशोरी मंगलवार शाम को शौच के लिए खेत को गई। तभी जंगल से निकलकर आए तेंदुए ने हमला कर दिया। इस हमले में किशोरी गंभीर रूप से घायल है। उसका इलाज चल रहा है। वन कर्मियों ने मौके का मुआयना किया है। कतरनियाघाट …

अमृत विचार, उर्रा/ बहराइच। ककरहा रेंज के ललतू पुरवा गांव में एक किशोरी मंगलवार शाम को शौच के लिए खेत को गई। तभी जंगल से निकलकर आए तेंदुए ने हमला कर दिया। इस हमले में किशोरी गंभीर रूप से घायल है। उसका इलाज चल रहा है। वन कर्मियों ने मौके का मुआयना किया है।

कतरनियाघाट वन्यजीव प्रभाग के ककरहा रेंज से सटे गांवों में बाघ और तेंदुए के हमले अचानक बढ़ गए हैं। बीत एक सप्ताह से तेंदुआ गांव में पहुंचकर हमला कर रहा है। लेकिन वन विभाग सिर्फ मूक दर्शक बना हुआ है। मंगलवार शाम को छह बजे रेंज क्षेत्र के मझरा ग्राम पंचायत के मजरा ललतूपुरवा गांव निवासी 10 वर्षीय किशोरी शौच के लिए खेत को गई थी।

तभी गन्ने के खेत से निकले तेंदुए ने बालिका पर हमला कर दिया। किशोरी ने शोर मचाते हुए तेंदुए से संघर्ष करते हुए अपने को छुड़ाया। इस पर तेंदुआ उसे को छोड़ जंगल में चला गया। गांव के लोगों ने घायल को सीएचसी पहुंचाया। यहां इलाज चल रहा है। हालत गंभीर बनी हुई है। वन क्षेत्राधिकारी राम कुमार ने बताया कि वन कर्मियों की टीम ने मौके का जायजा लिया है। तेंदुए के हमले में बालिका घायल हुई है।

यह भी पढ़ें:- रामपुर : नरपतनगर के जंगल मे दो तेदुओं को देख भागी महिलाए, दहशत का माहौल

संबंधित समाचार