खबर का असर : वैकल्पिक मार्ग के लिए शुरू हुआ निर्माण

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

अमृत विचार, मोतीपुर/ बहराइच। नानपारा लखीमपुर मार्ग पर राय बोझा में बीते शुक्रवार को बारिश के दौरान पुलिया धंस गई थी। जिसके चलते आवानगमन पूरी तरह से बंद है। इस खबर का प्रकाशन मंगलवार के अंक में अमृत विचार ने किया। खबर का संज्ञान लेते हुए डीएम के निर्देश पर वैकल्पिक मार्ग निर्माण का कार्य …

अमृत विचार, मोतीपुर/ बहराइच। नानपारा लखीमपुर मार्ग पर राय बोझा में बीते शुक्रवार को बारिश के दौरान पुलिया धंस गई थी। जिसके चलते आवानगमन पूरी तरह से बंद है। इस खबर का प्रकाशन मंगलवार के अंक में अमृत विचार ने किया। खबर का संज्ञान लेते हुए डीएम के निर्देश पर वैकल्पिक मार्ग निर्माण का कार्य शुरू कर दिया गया है।

नानपारा लखीमपुर मार्ग पर रायबोझा में 11 दिन पूर्व अधिक बारिश के चलते पुलिया धंस गई थी। आवागमन को खतरा बताते हुए पीडब्ल्यूडी विभाग ने पुलिया खोद दी थी। साथ ही पूरी तरह से रोक लगाते हुए पैदल यात्रा पर भी प्रतिबंध लगा दिया था। ऐसे में दो तहसील के लोग काफी परेशान हैं।

साथ ही बरेली बस्ती हाइवे के वाहन भी दूसरे मार्ग से जा रहे हैं। इस खबर का प्रकाशन मंगलवार के अंक में अमृत विचार ने प्रमुखता से किया। खबर का संज्ञान लेते हुए डीएम डॉक्टर दिनेश चंद्र ने पीडब्ल्यूडी विभाग को वैकल्पिक व्यवस्था के निर्देश दिए। जिस पर दोपहर से अप्रोच मार्ग का निर्माण शुरू किया गया है। ऐसे में सम्भावना जताई जा रही है कि इस मार्ग से पैदल और बाइक सवार आ जा सकते हैं।

यह भी पढ़ें:- खबर का असर : अब समूहों से खरीदे जाएंगे दीया और बाती

संबंधित समाचार