बरेली: मंडी में दबंगों ने होमगार्डों से की मारपीट, हंगामा

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

बरेली, अमृत विचार। ड्यूटी पर तैनात तीन होमगार्डों को दबंगों ने पीटकर हंगामा मचा दिया। यह देखकर मंडी में लोगों की भीड़ जुट गई। इसके बाद आरोपी वहां से फरार भी हो गए। पीड़ित होमगार्डों ने इसकी शिकायत इज्जतनगर पुलिस से की है। महेंद्रपाल, पप्पूलाल और छोटे लाल होमगार्ड है। उन्होंने बताया कि मंगलवार की …

बरेली, अमृत विचार। ड्यूटी पर तैनात तीन होमगार्डों को दबंगों ने पीटकर हंगामा मचा दिया। यह देखकर मंडी में लोगों की भीड़ जुट गई। इसके बाद आरोपी वहां से फरार भी हो गए। पीड़ित होमगार्डों ने इसकी शिकायत इज्जतनगर पुलिस से की है।

महेंद्रपाल, पप्पूलाल और छोटे लाल होमगार्ड है। उन्होंने बताया कि मंगलवार की रात 11 बजे के लगभग मंडी पर ड्यूटी कर रहे थे। इसी बीच वहां पर बिहार मान नगला निवासी तरुण कुमार और छोटी विहार निवासी दिलीप कुमार आ गए।

होमगार्डों ने उनसे अपने वाहन को सही से लगाने के लिए कहा। इस बात पर दोनों लोग नाराज हो गए और गाली गलौज में उतारू हो गए। होमगार्डों ने उनका विरोध किया तो आरोपियों ने उनके साथ मंडी गेट पर ही मारपीट शुरू कर दी। यह देखकर वहां पर लोगों की भीड़ जुट गई।

सूचना पर पुलिस पहुंचती इससे वहले ही आरोपी वहां से फरार हो गए। पीड़ित होमगार्डों ने इसकी शिकायत इज्जतनगर पुलिस से की है। इंस्पेक्टर इज्जतनगर केके वर्मा ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है। आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया जाएगा।

संबंधित समाचार