29 नवंबर को होगा ग्रामोदय विवि का दीक्षांत समारोह, कुलपति ने की समीक्षा
चित्रकूट, अमृत विचार। महात्मा गांधी चित्रकूट ग्रामोदय विश्वविद्यालय का दसवां दीक्षांत समारोह 29 नवंबर को होगा। मंगलवार को रजत जयंती सभागार में व्यवस्था समिति के समन्वयकों की बैठक हुई। समारोह के मुख्य संयोजक प्रो. आईपी त्रिपाठी ने बताया कि दीक्षांत समारोह की तैयारियां शुरू हैं। समारोह में सहभागिता करने के लिए पात्र विद्यार्थियों की सूची …
चित्रकूट, अमृत विचार। महात्मा गांधी चित्रकूट ग्रामोदय विश्वविद्यालय का दसवां दीक्षांत समारोह 29 नवंबर को होगा। मंगलवार को रजत जयंती सभागार में व्यवस्था समिति के समन्वयकों की बैठक हुई। समारोह के मुख्य संयोजक प्रो. आईपी त्रिपाठी ने बताया कि दीक्षांत समारोह की तैयारियां शुरू हैं।
समारोह में सहभागिता करने के लिए पात्र विद्यार्थियों की सूची तैयार हो गई है। दीक्षांत समारोह के सुचारु संचालन के लिए कई समितियां बनाई गई हैं। कुलपति प्रो. भरत मिश्रा ने निर्देश दिए कि आजादी के अमृत महोत्सव वर्ष पर आयोजित होने वाले दसवें दीक्षांत समारोह को यादगार समारोह के रूप में मनाने के लिए विशेष प्रयास किए जाएं।
बैठक में कुलसचिव सभी संकायों के अधिष्ठाता निदेशक विभागाध्यक्ष उप कुलसचिव विभाग प्रमुख व अनुभागों के प्रभारी मौजूद रहे।
ये भी पढ़ें-हिमाचल चुनाव: कांग्रेस ने जारी की उम्मीदवारों की लिस्ट, CM जयराम की सीट पर चेतराम ठाकुर को मिला टिकट
