बसपा का दामन थाम सकते हैं इमरान मसूद! आज मायावती से करेंगे मुलाकात
लखनऊ। समाजवादी पार्टी के नेता इमरान मसूद आज बुधवार को बहुजन समाज पार्टी (बसपा) में शामिल हो सकते हैं। पश्चिमी उत्तर प्रदेश के दिग्गज नेता इमरान मसूद विधानसभा चुनाव के दौरान कांग्रेस का हाथ छोड़ सपा में शामिल हुए थे। मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक इमरान मसूद ने बसपा प्रमुख मायावती से मिलने के लिये आज …
लखनऊ। समाजवादी पार्टी के नेता इमरान मसूद आज बुधवार को बहुजन समाज पार्टी (बसपा) में शामिल हो सकते हैं। पश्चिमी उत्तर प्रदेश के दिग्गज नेता इमरान मसूद विधानसभा चुनाव के दौरान कांग्रेस का हाथ छोड़ सपा में शामिल हुए थे। मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक इमरान मसूद ने बसपा प्रमुख मायावती से मिलने के लिये आज का समय लिया है।
बसपा प्रमुख से मुलाकात के बाद इमरान आधिकारिक रूप से बसपा की सदस्यता ग्रहण कर सकते हैं। इमरान के करीबी सूत्रों की मानें तो सहारनपुर से बसपा इमरान मसूद को चुनाव मैदान में उतारेगी, ये भी तय हो चुका है। इमरान करीबियों का कहना है कि कि मायावती को भी पश्चिमी उत्तर प्रदेश में बड़े मुस्लिम चेहरे की तलाश है और इमरान उनके लिए मुफीद विकल्प हैं। इमरान मसूद का अपना जनाधार है और मुस्लिम वोटरों के बीच भी उनकी तगड़ी पैठ है।
यह भी पढ़ें:-सहारनपुर: इमरान मसूद सपा में और भाई नौमान मसूद बसपा में हुए शामिल
