बरेली: पूर्व वित्तमंत्री समेत उनके परिवार के तीन अन्य लोग निकले कोरोना पॉजिटिव
बरेली, अमृत विचार। पूर्व वित्तमंत्री एवं कैंट विधायक कोरोना पॉजिटिव निकले हैं। उनकी जांच केजीएमयू लखनऊ से कराई जानी बताई जा रही है। परिवार के तीन अन्य लोगों की आईवीआरआई लैब से रिपोर्ट कोरोना पॉजिटिव आई है। वहीं, शहर विधायक के भतीजे में भी कोरोना की पुष्टि हुई है। इधर स्वास्थ्य विभाग के अधिकारी पूर्व …
बरेली, अमृत विचार। पूर्व वित्तमंत्री एवं कैंट विधायक कोरोना पॉजिटिव निकले हैं। उनकी जांच केजीएमयू लखनऊ से कराई जानी बताई जा रही है। परिवार के तीन अन्य लोगों की आईवीआरआई लैब से रिपोर्ट कोरोना पॉजिटिव आई है। वहीं, शहर विधायक के भतीजे में भी कोरोना की पुष्टि हुई है।
इधर स्वास्थ्य विभाग के अधिकारी पूर्व वित्तमंत्री समेत अन्य संक्रमितों को आइसोलेट करने में लगे हैं। जिला सर्विलांस अधिकारी डॉक्टर अशोक कुमार ने पूर्व वित्त मंत्री व तीन परिजनों में भी कोरोना होने की पुष्टि की है। शहर विधायक के भतीजे की रिपोर्ट कोरोना पॉजिटिव बताई है।
