लखनऊ: गोमती नगर गैंगरेप का दूसरा आरोपी पुलिस मुठभेड़ में गिरफ्तार, पैर में लगी गोली

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

लखनऊ। लखनऊ में बीते शनिवार को आटो में छात्रा से गैंगरेप के दूसरे आरोपी को भी पुलिस ने मुठभेड़ के दौरान गिरफ्तार कर लिया है। गिरफ्तार आरोपी इमरान उर्फ मुस्तफा है। लखनऊ के गोमती नगर के विभूतिखंड पुलिस ने बुधवार तड़के मुठभेड़ के बाद गिरफ्तार कर लिया। दाहिने पैर में गोली लगने से वह घायल …

लखनऊ। लखनऊ में बीते शनिवार को आटो में छात्रा से गैंगरेप के दूसरे आरोपी को भी पुलिस ने मुठभेड़ के दौरान गिरफ्तार कर लिया है। गिरफ्तार आरोपी इमरान उर्फ मुस्तफा है। लखनऊ के गोमती नगर के विभूतिखंड पुलिस ने बुधवार तड़के मुठभेड़ के बाद गिरफ्तार कर लिया। दाहिने पैर में गोली लगने से वह घायल हो गया है। इलाज के लिए पुलिस ने उसे अस्पताल में भर्ती कराया है।

वहीं दूसरी ओर इस मामले में एडीजी लॉ एंड आर्डर प्रशांत कुमार ने रिपोर्ट तलब की है। गिरफ्तार आरोपी की लोकेशन बीते मंगलवार की शाम को मिली थी, जिसके बाद पुलिस ने इसकी गिरफ्तारी के लिए तैयारियां की थी। लेकिन पुलिस को सफलता नहीं मिली। पुलिस टीम को आरोपी की लोकेशन लगातार गोमती नगर में मिल रही थी।

इसके लिए पुलिस ने चौतरफा जाल बिछाते हुए चेकिंग भी जारी रखी और उसे कठौता झील के पास चेकिंग के दौरन पकड़ लिया। इस दौरान उसने भागने की कोशिश की ऐसे में पुलिस को गोली चलानी पड़ी। गोली इमरान के दाहिने पैर में लगी है, उसे गिरफ्तार कर लिया गया है।

डीसीपी प्राची सिंह ने अमृत विचार से की बातचीत
वहीं डीसीपी प्राची सिंह ने अमृत विचार से बातचीत करते हुए बताया कि छात्रा से गैंगरेप करने वाले मुख्य आरोपी इमरान उर्फ मुस्तफा को गोमती नगर कठौता झील के पास आज चेकिंग के दौरान पकड़ा गया है। पुलिस टीम ने जैसे ही इमरान की पहचान की तो उसने भागने का प्रयास किया। जवाबी कार्रवाई में दाहिने पैर में गोली लगने से वह घायल होकर गिर पड़ा। जिसे पुलिस ने दबोच लिया। 25 हजार के इनामी इमरान के पास से बाइक, तमंचा और कारतूस मिला है।

चौराहों पर लगे सीसी टीवी कैमरों की व्यवस्था पर उठे सवाल
लखनऊ में अधिकांश चौराहों पर सीसी टीवी कैमरे लगाये गये हैं। लेकिन आरोपी के आटो का फुटेज अभी तक पुलिस के सामने नहीं आ आया है।

यह भी पढ़ें:-दिल्ली की युवती से गाजियाबाद में पांच युवकों ने किया गैंगरेप, चार आरोपी गिरफ्तार

संबंधित समाचार