बरेली: अब ब्लॉक मझगवां के गैनी गांव मे मिले डेंगू के दर्जन भर मरीज, मचा हड़कंप
बरेली, अमृत विचार। जिले में डेंगू का कहर थमने का नाम नहीं ले रहा है। कुछ लोगों की इससे मौत भी हो चुकी है। कैंट क्षेत्र के गांव चनेहटा में बीते शुक्रवार को संदिग्ध बुखार से दो लोगों की मौत हो गई थी। ये भी पढ़ें- बरेली: संदिग्ध परिस्थितियों में युवक ने फांसी लगाकर दी …
बरेली, अमृत विचार। जिले में डेंगू का कहर थमने का नाम नहीं ले रहा है। कुछ लोगों की इससे मौत भी हो चुकी है। कैंट क्षेत्र के गांव चनेहटा में बीते शुक्रवार को संदिग्ध बुखार से दो लोगों की मौत हो गई थी।
ये भी पढ़ें- बरेली: संदिग्ध परिस्थितियों में युवक ने फांसी लगाकर दी जान
मौत के बाद संज्ञान लेते हुए शनिवार को बुखार से पीड़ित लोगों की जांच चनेहटा पहुंची। जहां क्यारा सीएचसी से डाक्टरों की टीम ने 78 मलोरिया की जाचें की, जो सभी निगेटिव आईं। वहीं, 8 सैम्पल डेंगू के लिए गये थे, जिनमें 2 जांचों में डेंगू की पुष्टि हुई थी।
अब जिले के ब्लॉक मझगवां के गैनी गांव में एक दर्जन से अधिक डेंगू के मरीज मिलने से विभाग में हड़कंप मचा है। स्वास्थ्य विभाग ने गांव में दौरा कर लार्वा की जांच कर लोगों को बचाव के टिप्स दिए हैं। साथ ही लोगों को जागरूक करने के लिए ग्राम प्रधान को जानकारी दी कि इस महामारी से किस तरह साफ-साफ सफाई कर निपटा जा सके।
ये भी पढ़ें- बरेली: दीवाली पर गुलजार हुआ बाजार, उत्साहित हुए खरीददार
