दुस्साहस : दुकान का ताला तोड़कर कब्जे का प्रयास

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

अमृत विचार, जाना बाजार/ अयोध्या। स्थानीय बाजार के चौराहे पर एक दुकान का ताला तोड़कर कब्जा किए जाने का मामला प्रकाश में आया है। पीड़ित ने मामले की शिकायत एसएसपी और डीआईजी से की है। घटना हैदरगंज थाना क्षेत्र के जाना बाजार मेन चौराहे की है। पीड़ित लक्ष्मण ने आरोप लगाया है कि बाजार के …

अमृत विचार, जाना बाजार/ अयोध्या। स्थानीय बाजार के चौराहे पर एक दुकान का ताला तोड़कर कब्जा किए जाने का मामला प्रकाश में आया है। पीड़ित ने मामले की शिकायत एसएसपी और डीआईजी से की है।

घटना हैदरगंज थाना क्षेत्र के जाना बाजार मेन चौराहे की है। पीड़ित लक्ष्मण ने आरोप लगाया है कि बाजार के मेन चौराहे पर रेडीमेड की दुकान है। इसमें कई लाख का सामान रखा हुआ था।

उसको विपक्षी विनोद कुमार वर्मा अपने साथियों के साथ पहुंचकर ताला तोड़कर सारा सामान उठा ले गया। रोकने पर मारपीट फौजदारी पर आमादा हो गया। लक्ष्मण ने यह भी बताया कि उक्त दुकान पर पहले भी विपक्षी कब्जा करना चाहते थे, जिसकी प्रार्थना पत्र हैदरगंज थाने की पुलिस को दी थी, लेकिन कोई कार्रवाई नहीं हुई।

पुन: विपक्षीगण मंगलवार रात ताला तोड़कर दुकान में जबरन घुस गए। मौके पर पहुंची पुलिस दोनों व्यक्तियों को पकड़कर थाने ले गई और बुधवार को शांति भंग की धारा में चालान कर दिया।

पीड़ित के भाई पूर्व प्रधान राम जी मोदनवाल ने रात में ही घटना की जानकारी एसएसपी और डीआईजी को वाट्सएप के जरिए भेज दी। थाना अध्यक्ष अशोक कुमार यादव ने बताया दोनों लोगों का 151 में चालान कर दिया गया है और यथास्थिति बरकरार रहेगी।

यह भी पढ़ें- दुस्साहस : बिजली चेकिंग के नाम पर घर में घुसकर अभद्रता, मुकदमा दर्ज

संबंधित समाचार