लखनऊ: नगर निगम ने सेवा कुंभ का किया आयोजन, स्वच्छता कर्मियों को दी यह बड़ी सौगात

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

लखनऊ। नगर निगम लखनऊ द्वारा सेवा संकल्प दिवस के उपलक्ष्य में झूलेलाल वाटिका में ‘सेवा कुंभ’ कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम के दौरान मुख्य अतिथि के रूप में विधानसभा अध्यक्ष सतीश महाना, उपमुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक, विधायक आशुतोष टंडन, विधायक नीरज बोरा, लखनऊ महापौर संयुक्ता भाटिया और पार्षदगण मौजूद रहे। इसके अलावा कार्यक्रम में …

लखनऊ। नगर निगम लखनऊ द्वारा सेवा संकल्प दिवस के उपलक्ष्य में झूलेलाल वाटिका में ‘सेवा कुंभ’ कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम के दौरान मुख्य अतिथि के रूप में विधानसभा अध्यक्ष सतीश महाना, उपमुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक, विधायक आशुतोष टंडन, विधायक नीरज बोरा, लखनऊ महापौर संयुक्ता भाटिया और पार्षदगण मौजूद रहे। इसके अलावा कार्यक्रम में राज्यपाल आनंदीबेन पटेल ऑनलाइन रूप से जुड़ी रहीं।

वहीं इस अवसर पर नगर निगम लखनऊ के स्वच्छताकर्मियों का 40 लाख पारिवारिक बीमा का शुभारंभ किया गया। कोरोना काल में नगर निगम की छवि बदलकर ‘सेवाभावी नगर निगम बनाने वाले समस्त स्वच्छता कर्मियों के लिए “अतुल्य सेवा प्रमाण पत्र और लखनऊ नगर निगम से सेवानिवृत हुई समस्त सेवाभावी मातृ शक्ति को “उत्कृष्ट सेवा सम्मान प्रमाणपत्र वितरण किया गया। नगर निगम ने अपने कर्मियों एवं उनके परिजनों का निशुल्क नेत्र परीक्षण कर चश्मा वितरण किया।

प्रत्येक स्वच्छताकर्मी परिवारों की बालिकाओं को लखनऊ नगर निगम के विद्यालयों और महाविद्यालय में 12 वीं से ग्रेजुएशन तक निशुल्क शिक्षा प्रदान करने की योजना और उच्चतम शिक्षा और प्रतियोगी परीक्षाओं में तैयारी करने के लिए पुस्तकें एवं अन्य सामग्री उपलब्ध कराने के लिए लखनऊ नगर निगम की लाइब्रेरी का शुभारम्भ किया गया। इसके अलावा नगर निगम के विद्यालयों में 5 स्मार्ट क्लासेज का भी शुभारम्भ किया गया।

वहीं इस दौरान कोरोना कोविड काल में नगर निगम के सफाई कर्मियों ने लखनऊ वासियों की सेवा और समर्पण भाव से काम करते हुए अपनी जिम्मेदारी निभाई थी जिसको लेकर सफाई कर्मियों पर पुष्प वर्षा कर उनका धन्यवाद और अभिवादन किया गया।

सभी को स्वच्छ जल मिले ये मेयर की जिम्मेदारी: राज्यपाल

शहर में लोगों को स्वच्छ जल मिले यह मेयर की जिम्मेदारी है. हम जनता को स्वच्छ जल कैसे मुहैया करा सकते हैं इस पर गहनता से विचार किया जाना चाहिए। यह बात राज्यपाल आनंदीबेन पटेल ने कही। राज्यपाल बुधवार को राजभवन स्थित प्रज्ञाकक्ष से ऑनलाइन जुड़कर नगर निगम, लखनऊ द्वारा सेवा संकल्प दिवस के अवसर पर आयोजित ‘‘सेवाकुम्भ‘‘ समारोह को आज बतौर अध्यक्ष सम्बोधित कर रही थी। दरअसल लखनऊ नगर निगम द्वारा झूलेलाल पार्क में यह आयोजन स्वच्छता कर्मियों एवं उनके परिवार के सदस्यों के अभिनंदन तथा उनके लिए विविध हितकारी योजनाओं के लिए आज किया गया।

राज्यपाल ने कहा कि शहर को साफ सुथरा रखना एक दायित्व है, जिसे हमारे सेवाधर्मी स्वच्छता कर्मी पूरा करते हैं। उन्होंने कहा कि कोरोना काल में जब हर कोई घर से बाहर निकलने में भय महसूस कर रहा था, उस समय सफाई कर्मियों द्वारा जान जोखिम में डालकर सफाई करना प्रेरणादायक है। उन्होंने स्वच्छता कर्मियों को स्वच्छता सेवाधर्मी योद्धा बताते हुए उनके कार्य को अभिनन्दनीय बताया और बधाई दी।

यह भी पढ़ें:-बरेली: नगर निगम सीमा की किला नदी उफनाई, आबादी में घुसा पानी तो मुश्किलों से घिरे लोग

संबंधित समाचार