पानी में खरगोश को तैरते देख हो जाएंगे दंग, सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा ये क्यूट Video
Viral Video: सोशल मीडिया पर जानवरों का वीडियो अक्सर वायरल होता रहता है। जानवरों में खरगोश इतने प्यारे और कोमल होते हैं कि इन्हें देखकर ही इन पर ढेर सारा प्यार आ जाता है। इस बीच खरगोश का एक क्यूट वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है, जिसे देखकर लोग हैरान रह गए …
Viral Video: सोशल मीडिया पर जानवरों का वीडियो अक्सर वायरल होता रहता है। जानवरों में खरगोश इतने प्यारे और कोमल होते हैं कि इन्हें देखकर ही इन पर ढेर सारा प्यार आ जाता है। इस बीच खरगोश का एक क्यूट वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है, जिसे देखकर लोग हैरान रह गए हैं।
ये भी पढ़ें-आठ साल तक बिना कुछ खाए-पीए जिंदा रह सकता है ये छोटा सा जीव
वीडियो की शुरुआत में एक खरगोश को पानी के किनारे बैठा देखा जा सकता है, इसके बाद जो होता वो कोई सोच भी नहीं पाता है। अगले ही पल ये खरगोश अचानक पानी में चला जाता है। पानी के भीतर जाते ही खरगोश एक तैराक की तरह, दोनों पैरों को खोलकर और सांस लेने के लिए अपना मुंह ऊपर करके, तेज़ी से आगे बढ़ने लगता है। ये वीडियो देखकर आपकी आंखें भी खुली की खुली रह गई होंगी। इस दिलचस्प वीडियो को ट्विटर पर “buitengebieden” नाम की आईडी से शेयर किया गया है।
https://twitter.com/buitengebieden/status/1582076928587988992
वायरल हुआ ये वीडियो
इस वीडियो को भी यूजर्स का भरपूर प्यार मिला है। खरगोश का ये प्यारा वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया है। वीडियो पर यूज़र भर भर कर कमेंट भी कर रहे हैं। ज्यादातर यूजर्स ने बताया कि वो खरगोश की इस प्रतिभा से आज तक अनजान थे इसीलिए ये वीडियो उनको काफी रोचक लगा है।
ये भी पढ़ें- बाइक के मीटर में बैठी थी जहरीली नागिन, Video देख फनफना जाएंगे आप
