बड़ी जिम्मेदारी : बलवीर बने बसपा के कानपुर मंडल प्रभारी

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

अमृत विचार, इटावा। बसपा की राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं पूर्व मुख्यमंत्री मायावती ने ग्राम मूंज के निवासी बलवीर सिंह उर्फ बबलू को कानपुर मंडल का मंडल प्रभारी नियुक्त किया है। वे पार्टी में जिला अध्यक्ष सहित कई महत्वपूर्ण पदों पर कार्य कर चुके हैं। ‌उनकी कार्यकुशलता को देखते हुए अब निकाय चुनावों से पूर्व उन्हें यह …

अमृत विचार, इटावा। बसपा की राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं पूर्व मुख्यमंत्री मायावती ने ग्राम मूंज के निवासी बलवीर सिंह उर्फ बबलू को कानपुर मंडल का मंडल प्रभारी नियुक्त किया है। वे पार्टी में जिला अध्यक्ष सहित कई महत्वपूर्ण पदों पर कार्य कर चुके हैं।

‌उनकी कार्यकुशलता को देखते हुए अब निकाय चुनावों से पूर्व उन्हें यह महत्वपूर्ण जिम्मेदारी सौंपी गई है।

उन्होंने कहा ‌कि मंडल में आने वाले कानपुर,कानपुर देहात, कन्नौज, फरुखाबाद, इटावा, औरैया के सभी बूथ , सेक्टर व विधान सभा, जिला कमेटी और मंडल के सभी पदाधिकारियों के साथ बैठक कर संगठन को मजबूूत बनाएंगे।

उन्होंने कहा कि बहन मायावती के नेतृत्व में इस प्रदेश में चार बार सरकार बनी। जिसमे कानून का राज रहा। समाज के सभी वर्गों का हित बसपा में सुरक्षित है। उनके मंडल अध्यक्ष नियुक्त होने पर बधाई देने वालों का तांता लगा हुआ है।

यह  भी पढ़ें:- सपा को लगा बड़ा झटका, इमरान मसूद समर्थकों के साथ बसपा में हुए शामिल

संबंधित समाचार