उपचुनाव : सपा भाजपा के उम्मीदवारों ने किया पर्चा दाखिल
अमृत विचार, इटावा। जिले के चकरनगर ब्लाक में कड़े सुरक्षा इंतजामों के बीच क्षेत्र पंचायत प्रमुख के उप चुनाव मेें सपा और भाजपा के उम्मीदवारों ने नामांकन पत्र दाखिल किए। नामांकन प्रक्रिया के दौरान खंड विकास कार्यालय में बने नामांकन स्थल से तीन किलोमीटर की एरिया को पुलिस ने छावनी में तब्दील कर दिया। बुधवार …
अमृत विचार, इटावा। जिले के चकरनगर ब्लाक में कड़े सुरक्षा इंतजामों के बीच क्षेत्र पंचायत प्रमुख के उप चुनाव मेें सपा और भाजपा के उम्मीदवारों ने नामांकन पत्र दाखिल किए। नामांकन प्रक्रिया के दौरान खंड विकास कार्यालय में बने नामांकन स्थल से तीन किलोमीटर की एरिया को पुलिस ने छावनी में तब्दील कर दिया।
बुधवार को सुबह 9 बजे से नामांकन प्रक्रिया को खंड विकास कार्यालय परिसर सभागार में शुरू करवाया गया। 12 बजकर 10 पर समाजवादी पार्टी की समर्थित ब्लाक प्रमुख प्रत्याशी प्रमिला देवी और 1 बजे भाजपा समर्थित प्रत्याशी राधा देवी ने अपने अपने समर्थकों के साथ नामांकन पत्र दाखिल किया।
सहायक रिटर्निंग आफीसर उप जिला अधिकारी जसवंतनगर गुलाब सिंह ने नामांकन पत्रों का सत्यापन किया। अब 21 अक्टूबर को मतदान होगा। उसी दिन मतगणना के बाद परिणाम घोषित किया जाएगा।
नामांकन प्रक्रिया को शांतिपूर्ण कराने के लिए उप जिला अधिकारी चकरनगर मलखान सिंह , पुलिस क्षेत्राधिकारी राकेश वशिष्ठ ने कस्बा चकरनगर से लेकर खंड विकास कार्यालय परिसर तक 5 स्तरीय सुरक्षा घेरा तैयार किया । एडीएम जयप्रकाश और एसपी ग्रामीण सत्यपाल सिंह निरंतर पेट्रोलिंग कर सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लेते रहे।
यह भी पढ़ें:- मुंबई अंधेरी पूर्व विधानसभा सीट, उपचुनाव नहीं लड़ेगी भाजपा: बावनकुले
