आत्महत्या की कोशिश : युवक ने नदी में लगाई छलांग, मछुवारों ने बचाई जान

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

अमृत विचार, हमीरपुर । कानपुर सागर हाईवे स्थित बेतवा पुल से एक व्यक्ति ने आत्महत्या के इरादे से नदी में छलांग लगा दी। पुलिस ने मछुवारों की मदद से रेस्क्यू आपरेशन चलाकर उसे बाहर निकाल जिला अस्पताल में भर्ती कराया है। शहर कोतवाली के हेलापुर मड़ैया निवासी राजेश कुमार निषाद (35) पुत्र बाबूराम पारिवारिक विवाद …

अमृत विचार, हमीरपुर । कानपुर सागर हाईवे स्थित बेतवा पुल से एक व्यक्ति ने आत्महत्या के इरादे से नदी में छलांग लगा दी। पुलिस ने मछुवारों की मदद से रेस्क्यू आपरेशन चलाकर उसे बाहर निकाल जिला अस्पताल में भर्ती कराया है।

शहर कोतवाली के हेलापुर मड़ैया निवासी राजेश कुमार निषाद (35) पुत्र बाबूराम पारिवारिक विवाद के चलते बुधवार शाम करीब छह बजे बाइक से शहर स्थित बेतवा पुल आया। पुल के ऊपर बाइक खड़ी कर आत्महत्या करने के उद्देश्य से नदी में कूद गया। सूचना मिलते ही कुछेछा पुलिस चौकी प्रभारी दिनेश कुमार ने कोतवाली पुलिस के साथ कार्रवाई शुरू की।

उन्होंने बताया कि मछुवारों की मदद से नदी में कूदे युवक को सही सलामत निकाल लिया है। कहा जिला अस्पताल में भर्ती कराया है। उसकी हालत ठीक है। युवक के भाई राकेश कुमार और उसकी पत्नी को बुलाया लिया है। इस कार्रवाई से परिजनों व आमजन ने पुलिस की प्रशंसा की है।

यह भी पढ़ें:- अयोध्या: बीमारी से तंग आकर वृद्ध ने की आत्महत्या की कोशिश, जल पुलिस के जवानों ने बचाई जान

संबंधित समाचार

टॉप न्यूज

सीतापुर में 7 शिक्षकों की सेवाएं समाप्त, फर्जी मार्कशीट के आधार पर पाई थी नौकरी
गंगाराम की मौत पर रोया पूरा गाँव, नहीं जला घर का चूल्हा, 130 सालों तक तालाब में रहने की क्या है कहानी; NCERT के पाठ्यक्रम में शामिल
NEET विवाद पर छात्रों के समर्थन में आए वरुण धवन और नोरा फतेही, बोले- हर छात्र निष्पक्ष और भरोसेमंद व्यवस्था का हकदार
Parliament Monsoon Session Day 5: लोकसभा की कार्यवाही 27 जुलाई तक स्थगित, किरण रिजिजू बोले- NEET पर चर्चा जरूरी, देश को सही संदेश जाना चाहिए
''छात्रों को धमकाने की हिम्मत कैसे हुई?'' , राहुल गांधी का सरकार पर हमला, कहा- छात्रों को लोकतांत्रिक अधिकारों से नहीं डराया जा सकता