हादसा : युवती पर ढही दीवार, इलाज के दौरान मौत

Amrit Vichar Network
Published By Amrit Vichar
On

बांदा, अमृत विचार। दीपावली का त्योहार नजदीक आते ही लोगों ने अपने घरों का कायाकल्प करा रहे है। बुधवार की दोपहर घर की छपाई कर रही महिला पर पानी की भीगी कच्ची दीवार भरभराकर ढह गई। इससे उसकी मलबे में दबकर मौत हो गई। चीखपुकार सुनकर मौके पर पहुंचे घरवालों ने कड़ी मशक्कत के बाद …

बांदा, अमृत विचार। दीपावली का त्योहार नजदीक आते ही लोगों ने अपने घरों का कायाकल्प करा रहे है। बुधवार की दोपहर घर की छपाई कर रही महिला पर पानी की भीगी कच्ची दीवार भरभराकर ढह गई। इससे उसकी मलबे में दबकर मौत हो गई। चीखपुकार सुनकर मौके पर पहुंचे घरवालों ने कड़ी मशक्कत के बाद उसे मलबे से बाहर निकाला। तब तक उसकी मौत हो चुकी थी। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।

बिसंडा थाना क्षेत्र के अकोना गांव निवासी अशोका (30) पत्नी देवी सिंह बुधवार की दोपहर घर की कच्ची दीवार की लिपाई कर रही थी। तभी अचानक पानी की भीगी दीवार भरभराकर ढह गई। इससे अशोका मलबे में दब गई।

चीख पुकार सुनकर मौके पर पहुंचे परिजनों और ग्रामीणों ने करीब आधा घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद जब तक मलबे से बाहर निकाला, तब तक अशोका की मौत हो चुकी थी। शव देखते ही परिजनों में कोहराम मच गया।

सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस ने परिजनों से पूछतांछ करने के बाद शव को कब्जे में ले लिया। मृतका के पति ने बताया कि वह मजूदरी करने चला गया था। उसकी पत्नी दीपावली के त्योहार के मद्देनजर घर की लिपाई पुताई कर रही थी, तभी कच्ची दीवार भरभराकर ढह गई। इससे उसकी मौत हो गई।

यह भी पढ़ें:-हादसा : पत्नी, सास और बच्ची संग नाव से जा रहा युवक नदी में डूबा

संबंधित समाचार