मंडलीय भारोत्तोलन प्रतियोगिता में चमके शाहजहांपुर के खिलाड़ी

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

शाहजहांपुर, अमृत विचार। माध्यमिक कालेजों की बरेली में हुई भारोत्तोलन मंडलीय प्रतियोगिता में जनपद के खिलाड़ियों ने शानदार प्रदर्शन किया है। बालक और बालिकाओं ने अपने ग्रुप में विजेता और उपविजेता बन जनपद को गौरवान्वित किया है। इनमें जिले से बालिका वर्ग में 40 किलोग्राम भार वर्ग में कौशल्या देवी प्रथम, 45 किलोग्राम भार वर्ग …

शाहजहांपुर, अमृत विचार। माध्यमिक कालेजों की बरेली में हुई भारोत्तोलन मंडलीय प्रतियोगिता में जनपद के खिलाड़ियों ने शानदार प्रदर्शन किया है। बालक और बालिकाओं ने अपने ग्रुप में विजेता और उपविजेता बन जनपद को गौरवान्वित किया है। इनमें जिले से बालिका वर्ग में 40 किलोग्राम भार वर्ग में कौशल्या देवी प्रथम, 45 किलोग्राम भार वर्ग में रोली वर्मा प्रथम व मुस्कान द्वितीय स्थान पर रही, वहीं 61 किलोग्राम भार वर्ग में अखिलेश यादव प्रथम और 67 किलोग्राम भार वर्ग में अक्षत त्रिपाठी द्वितीय स्थान पर रहे।

ये भी पढ़ें- शाहजहांपुर: खाद्य सुरक्षा टीम ने तीन स्थानों पर मारा छापा, मचा हड़कंप

वहीं विगत दिवस हथौड़ा स्थित गलेरिंग पब्लिक स्कूल में हुई प्रतियोगिता में अक्षत त्रिपाठी जनपद में प्रथम स्थान पर रहे थे। अब विजेताओं को राज्य स्तरीय प्रतियोगिता के लिए भेजा जाएगा, जो 27 अक्टूबर से सहारनपुर में होगी।

टीम के मैनेजर आशुतोष शुक्ल ने बताया कि बुधवार को स्पोर्ट्स स्टेडियम बरेली में हुई मंडलीय माध्यमिक भारोत्तोलन प्रतियोगिता में शाहजहांपुर की कौशल्या देवी ने 40 किलोग्राम भार वर्ग में प्रथम, 45 किलोग्राम भार वर्ग में रोली वर्मा ने प्रथम और मुस्कान ने द्वितीय स्थान हासिल कर जनपद को गौरवान्वित किया।

इसी तरह बालक वर्ग के 61 किलोग्राम भार वर्ग में अखिलेश यादव ने प्रथम तथा 67 किलोग्राम भार वर्ग में अक्षत त्रिपाठी द्वितीय स्थान पर रहे। यह जानकारी टीम मैनेजर आशुतोष शुक्ला ने दी। उन्होंने बताया कि टीम कोच अंतरराष्ट्रीय खिलाड़ी अजय पाल रहे। विजेता खिलाड़ी 27 अक्टूबर से होने वाली राज्य स्तरीय प्रतियोगिता में प्रतिभाग करने के लिए सहारनपुर भेजे जाएंगे।

ये भी पढ़ें- शाहजहांपुर: निगोही ब्लाक प्रमुख पद पर निर्विरोध निर्वाचित हुए भानु प्रताप सिंह, चुनाव अधिकारी ने सौंपा प्रमाण पत्र

संबंधित समाचार