बरेली: शनिवार की धनतेरस, रविवार को भी घर ला सकते हैं नया वाहन

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

बरेली, अमृत विचार। धनतेरस पर नया वाहन घर लाने को लेकर लोग हिचक रहे हैं, लेकिन उनकी इस हिचक को कार व बाइक डीलरों ने हल कर दिया है। डीलरों ने भी ग्राहकों की सुविधा के लिए ज्योतिषाचार्यों से सलाह ली है। उन्होंने बताया कि धनतेरस का पर्व दो दिन रहेगा। यह रविवार दोपहर तक रहेगा। कई …

बरेली, अमृत विचार। धनतेरस पर नया वाहन घर लाने को लेकर लोग हिचक रहे हैं, लेकिन उनकी इस हिचक को कार व बाइक डीलरों ने हल कर दिया है। डीलरों ने भी ग्राहकों की सुविधा के लिए ज्योतिषाचार्यों से सलाह ली है। उन्होंने बताया कि धनतेरस का पर्व दो दिन रहेगा। यह रविवार दोपहर तक रहेगा। कई लोग शनिवार को लोहे का सामान खरीदने में हिचकते हैं, जबकि कुछ लोग शनिवार को ही लोहा खरीदना चाहते हैं। कहते हैं कि शनिवार को खरीदा गया लोहा सभी को फल जाए, इसमें संदेह रहता है। इसलिए लोग शनिवार को लोहा खरीदने से बचते हैं। इस बार शनिवार को धनतेरस है।

ये भी पढ़ें- बरेली: 50 गांवों में फैला डेंगू, शहर से अधिक ग्रामीण क्षेत्र में मरीज

डीलरों का यह भी मानना है कि शनिवार की धनतेरस शुभ मानी जाती है। इसलिए लोगों में वाहन खरीदने का क्रेज भी है। वाहन बाजार में कार, बाइक के साथ ही इलेक्ट्रिक स्कूटर भी आ गए हैं। पीलीभीत रोड पर होंडा बाइक शोरूम के मुदित कुमार बताते हैं कि शनिवार को लेकर ग्राहकों में भ्रम न हो, इसके लिए उन्होंने कई ज्योतिषाचार्यों से बात की है, जिसमें उन्होंने बताया कि इस बार धनतेरस दो दिन पड़ रही। धनतेरस शनिवार की शाम छह बजे के बाद शुरू हो रही और रविवार तक रहेगी।

स्कूटर मार्केट में होंडा का एक्टिवा सबसे ज्यादा छाया है। इसलिए एक्टिवा और बाइक की अभी तक 95 से ऊपर की बुकिंग हो चुकी है। पीलीभीत रोड पर हीरो बाइक शोरूम के पंकज अग्रवाल बताते हैं कि वैसे तो कई लोग शनिवार को भी वाहन लेते हैं, जो शनि के दिन को मानते हैं यदि उनमें भ्रम है तो धनतेरस रविवार को भी दोपहर बाद तक रहेगी। उनके पास लगभग 100 बाइक और स्कूटर की बुकिंग हो चुकी है। रामपुर रोड स्थित हुंडई कार शोरूम के सचिन भसीन बताते हैं कि त्योहार पर हर दिन शुभ होते हैं।

धनतेरस के लिए उनके शोरूम पर 150 कारों की बुकिंग हो चुकी है। रेनो की 80 कारों की बुकिंग हो चुकी है। रामपुर गार्डन में हुंडई शोरूम के अल्पित अग्रवाल मानते हैं कि शनिवार को लोहा लेने और नहीं लेने वाले दोनों तरह के लोग हैं। धनतेरस रविवार को भी है, इसलिए ज्यादा फर्क नहीं पड़ेगा। उनके पास अभी तक 45 कारों की बुकिंग हो चुकी है। अभी इसमें बढ़ोत्तरी होगी।

ये भी पढ़ें- बरेली: कार की डिलीवरी देने जा रहे चालक ने स्कूटी सवार को मारी टक्कर, सांसद ने पकड़वाया

संबंधित समाचार