बरेली: आईआईटी मुंबई से कुतुबखाना पुल की डिजाइन पास, आज से शुरू हो सकता है निर्माण कार्य

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

बरेली, अमृत विचार। कुतुबखाना पुल निर्माण को लेकर विभागीय अफसरों के बीच तालमेल की कमी है। इससे पुल निर्माण पूर्ण करने की तय सीमा आगे बढ़ सकती है। नगर निगम का जलकल विभाग पाइप लाइन शिफ्टिंग में ढिलाई बरत रहा है। अभी तक इस कार्य के लिए टेंडर आमंत्रित नहीं किए गए हैं। वहीं सेतु निगम भी …

बरेली, अमृत विचार। कुतुबखाना पुल निर्माण को लेकर विभागीय अफसरों के बीच तालमेल की कमी है। इससे पुल निर्माण पूर्ण करने की तय सीमा आगे बढ़ सकती है। नगर निगम का जलकल विभाग पाइप लाइन शिफ्टिंग में ढिलाई बरत रहा है। अभी तक इस कार्य के लिए टेंडर आमंत्रित नहीं किए गए हैं। वहीं सेतु निगम भी कार्य लटकाने में पीछे नहीं है।

ये भी पढ़ें- बरेली: त्योहार के मद्देनजर रेलवे सुरक्षा बल सतर्क, डाग स्क्वायड के साथ जंक्शन पर की गई चेकिंग

सेतु निगम ने बिजली लाइन को अंडरग्राउंड करने के लिए स्मार्ट सिटी से धन तो लिया, लेकिन उसे काम करने वाली संस्था को नहीं दिया है। इससे बिजली का काम अटक गया है। इस बीच कुतुबखाना पुल के लिए कई बार बदली गई डिजाइन आईआईटी मुंबई से स्वीकृत होकर आ गई है। इसके आने के बाद अब माना जा रहा है कि गुरुवार से काम फिर से शुरू हो जाएगा।

कुतुबखाना पुल निर्माण काफी जद्दोजहद के बाद शुरू कराया गया था। संस्था ने तेजी से काम करते हुए दो पिलरों में लोहे के जाल डाल दिए, मगर तेजी से शुरू किए गए कार्य को नगर निगम और सेतु निगम ने पीछे कर दिया है। पाइप लाइन को अभी तक शिफ्ट नहीं किया है।सेतु निगम को बजट बिजली लाइन को भूमिगत करने वाली निर्माण एजेंसी को देना है, लेकिन अभी तक यह काम नहीं किया गया है। जबकि तत्कालीन मंडलायुक्त सेल्वा कुमारी जे की बैठक में निर्माण एजेंसी मनतेरा के एमडी ने छह माह में पुल का निर्माण पूरा करने की बात कही थी।

वहीं पुल निर्माण में कई बार डिजाइन में हुए बदलाव के बाद इसकी सुरक्षा को लेकर चिंता व्यक्त करते हुए मंडलायुक्त संयुक्ता समद्दार ने इसके पिलरों की जांच आईआईटी से कराने की बात कही थी। पुल निर्माण की डिजाइन आईआईटी मुंबई को परीक्षण के लिए भेजी गई थी। यह मंजूर हो गई है। अब माना जा रहा है कि गुरुवार से पुल निर्माण कार्य शुरू हो जाएगा। पांच दिन से यहां काम बंद चल रहा था।

ये भी पढ़ें- बरेली: शराब में पानी के धोखे में केमिकल मिला कर पी गए तीन लोग, एक की मौत, दो की हालत गंभीर

 

संबंधित समाचार