Agniveer Recruitment: अग्निवीर बनने को आज से कानपुर में दौड़ रहे युवा, 19 दिन में 13 जिलों के अभ्यर्थी लेंगे हिस्सा
कानपुर, अमृत विचार। शहर में आज से अग्निवीर भर्ती के लिए युवा दौड़ रहे हैं। अर्मापुर के आर्मरीना ग्राउंड में आयोजित भर्ती रैली में कानपुर समेत 13 जिलों के युवक हिस्सा लेंगे। यहां 20 अक्टूबर से 10 नवंबर तक रैली होनी है। पहले दिन गोंडा के युवकों को रैली में शामिल होने का मौका दिया …
कानपुर, अमृत विचार। शहर में आज से अग्निवीर भर्ती के लिए युवा दौड़ रहे हैं। अर्मापुर के आर्मरीना ग्राउंड में आयोजित भर्ती रैली में कानपुर समेत 13 जिलों के युवक हिस्सा लेंगे। यहां 20 अक्टूबर से 10 नवंबर तक रैली होनी है। पहले दिन गोंडा के युवकों को रैली में शामिल होने का मौका दिया जा रहा है। इसके लिए प्रशासनिक और सुरक्षा को लेकर तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। अभिलेखों की जांच के बाद सुबह युवाओं को रैली भर्ती स्थल पर प्रवेश दिया गया।
केंद्र सरकार द्वारा अग्निपथ योजना लाई है। इस योजना के तहत भर्ती किए गए युवाओं को अग्निवीर कहा जाएगा। यह भर्ती तीनों सेनाओं थल सेना, वायु सेना और जल सेना में की जाएगी। कानपुर में आयोजित की गई अग्नीवीर भर्ती रैली थल सेना के लिए की जा रही है। जिसमें जनरल ड्यूटी, क्लर्क, ट्रेड मैन और टेक्निकल पद पर नौकरी के लिए आवेदन लिए गए थे।
इस रैली में कानपुर समेत औरैया, बांदा, बाराबंकी, फतेहपुर, गोंडा, हमीरपुर, कन्नौज, चित्रकूट, महोबा, उन्नाव, लखनऊ, कानपुर देहात समेत 13 जिलों के अभ्यर्थी हिस्सा लेंगे। शहर में अरमापुर के आर्मरीना ग्राउंड में 19 दिन चलने वाली भर्ती रैली के लिए अलग-अलग दिनों में अलग-अलग जिलों के युवाओं को शामिल होने का मौका दिया जाएगा। भर्ती रैली में हिस्सा लेने के लिए अभ्यर्थी एक दिन पहले ही बुधवार से शहर पहुंचने लगे।
95,414 अभ्यर्थी होंगे शामिल
शहर में 19 दिन चलने वाली परीक्षा में अलग-अलग जिलों के करीब 95,414 अभ्यर्थी हिस्सा लेंगे। दीपावली की वजह से 23 से 25 अक्टूबर तक भर्ती रैली नहीं होगी। पहले दिन गोंडा के 5 हजार से ज्यादा युवा भर्ती रैली में हिस्सा लेंगे।
यह है भर्ती रैली का शेड्यूल
20 और 21 अक्टूबर को गोंडा, बाराबंकी, फतेहपुर, 22 को सिर्फ बाराबंकी, 23, 24 और 25 को दिवाली के मद्देनजर दौड़ नहीं होगी। 24 को छुट्टी रहेगी लेकिन 23 और 25 को मेडिकल परीक्षण होगा। 26 और 27 को कन्नौज, 28 को औरैया, 29 को औरैया और चित्रकूट, 30 को बांदा, 31 को हमीरपुर और महोबा, एक नवंबर को लखनऊ, दो को लखनऊ-उन्नाव, तीन को उन्नाव, चार को फतेहपुर, पांच को फतेहपुर और कानपुर देहात, छह को कानपुर देहात, सात को कानपुर देहात और कानपुर नगर, आठ और नौ को कानपुर नगर, घाटमपुर और नरवल समेत और 10 नवंबर का दिन रिजर्व रहेगा।
यह भी पढ़ें:-भारतीय सेना: यूपी के इन 13 जिलों में शुरू होगी अग्निवीर भर्ती रैली, जानिए क्या है तिथि
